Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नीतीश की निजी महत्वाकांक्षा से टूटा गठबंधन: भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद

Ariba Khan Reported By Ariba Khan |
Published On :
tarkishore prasad

“सियासत की रंगत में ना डूबो इतना कि वीरों की शहादत भी नजर ना आए
जरा सा याद कर लो अपने वादे जुबान को कि अपनी जुबां का कहा याद आ जाए”


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार पर यह कटाक्ष किया।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘राजनीतिक विश्वसनीयता’ खो दी है। दरअसल, वह बुधवार को महागठबंधन सरकार द्वारा विधानसभा में लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए बोल रहे थे।


2017 में भ्रष्टाचार के आधार पर RJD को नीतीश कुमार ने छोड़ा था : तारकिशोर

तारकिशोर प्रसाद ने सवाल किया कि 2017 में जिस भ्रष्टाचार के आधार पर राष्ट्रीय जनता दल को नीतीश कुमार ने छोड़ा था, क्या वो सारे मुद्दे समाप्त हो गए ? क्या वो सारे भ्रष्टाचारी सदाचारी हो गए? आगे उन्होंने RJD को चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को याद रखना चाहिए कि अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार की तुलना सांप से की थी, जो अपनी केंचुली को छोड़ता है।

उन्होंने एनडीए गठबंधन टूटने के विषय में कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने कभी स्वार्थ और अवसरवादी की राजनीति नहीं की। हम कई राज्यों में अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रहे हैं। और बिहार में भी हम अपनी सरकार सफलतापूर्वक चला रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री जी की अपनी निजी महत्वाकांक्षा और स्वार्थ के कारण यह असहज स्थिति बनी है।”

“बिहार कि राजनीति में यह पहला अवसर है, कि सरकार तो बन गई लेकिन इनके मुद्दे कहीं दिख नहीं रहे,” उन्होंने कहा।

राजद के सत्ता में आने के बाद अपराध में बढ़ोतरी : तारकिशोर

साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजद के सत्ता में आने के बाद अपराध में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता में आए पूरे 15 दिन भी ठीक से नहीं बीते हैं, लेकिन राज्य में अपराध जितना बढ़ा, उसकी वजह से आज पूरा राज्य अराजकता में है। इतना ही नहीं, जिस प्रकार से हिंदुओं की भावनाओं को अपमानित किया गया, उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया, उससे एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बिहार में बनी है।


Video: परिवार पर भ्रष्टाचार के सवाल पर भड़के तारकिशोर प्रसाद

नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष से एकजुट होने की अपील की


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अरीबा खान जामिया मिलिया इस्लामिया में एम ए डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की छात्रा हैं। 2021 में NFI fellow रही हैं। ‘मैं मीडिया’ से बतौर एंकर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट जुड़ी हैं। महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर खबरें लिखती हैं।

Related News

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क