बिहार में एनडीए गठबंधन की नीतीश कुमार की सरकार ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। मंत्रिपरिषद विस्तार में 21 नए मंत्री बनाये गये हैं, जिसमें जदयू के 9 और भाजपा के 12 मंत्री शामिल हैं। अब बिहार की एनडीए गठबंधन की नीतीश कुमार सरकार में भाजपा के 15, जदयू के 13, हम (सेक्यूलर) और निर्दलीय से एक-एक मंत्री हैं।
जदयू के सुनील कुमार को शिक्षा मंत्री, शीला कुमारी को परिवहन, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, महेश्वर हजारी को सूचना व जन संपर्क, जयंत राज को भवन निर्माण, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, लेसी सिंह को खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण, रत्नेश सदा को मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन, और मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
जदयू से ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, विजय कुमार चौधरी जल संसाधन व संसदीय कार्य, श्रवण कुमार ग्रामीण विकास और बिजेंद्र प्रसाद यादव उर्जा तथा योजना व विकास विभाग की जिम्मेदारी पहले से ही है।
भाजपा से रेणु देवी पशु व मत्स्य संसाधन, मंगल पांडे स्वास्थ्य व कृषि, नीतीश मिश्रा उद्योग तथा पर्यटन, नीरज बबलू पीएचईडी, नितीन नवीन नगर विकास व आवास तथा कानून, दिलीप जायसवाल राज्सव व भूमि सुधार, संतोष कुमार सिंह श्रम संसाधन, जनक राम एससी/एसटी कल्याण, केदार प्रसाद गुप्ता पंचायती राज, हरी सहनी बीसीईबीसी कल्याण, कृष्णनंदन पासवान गन्ना उद्योग और सुरेन्द्र मेहता खेल मंत्री बनाये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त और वाणिज्य कर और विजय कुमार सिन्हा के पास पथ निर्माण, खान व भूतत्व और कला, संस्कृति व युवा तथा प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग पहले से ही है।
Also Read Story
इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) से संतोष कुमार सुमन सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन तथा आपदा प्रबंधन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह विज्ञान प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री पहले ही बनाये जा चुके हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।