बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। इसमें 21 नये मंत्रियों ने शपथ लिया, जिसमें जदयू के 9 और भाजपा के 12 मंत्री हैं।
जदयू कोटे से सुनील कुमार, शीला मंडल, अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, जयंत राज, जमा खान, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन सहनी ने आज शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विजय चौधरी, श्रवण कुमार और बिजेंद्र यादव पहले से ही मंत्री हैं।
Also Read Story
वहीं भाजपा कोटे से रेणु देवी, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, नितीन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान और सुरेन्द्र मेहता ने शपथ ली। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा सहित प्रेम कुमार पहले से ही मंत्री हैं।
इस तरह, NDA गठबंधन की सरकार में अब भाजपा के 15, जदयू के 13, हम(स) के एक और एक निर्दलीय मंत्री हैं।
MGM मेडिकल कॉलेज, किशनगंज के डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल लगातार तीसरी बार पूर्णिया-सह-अररिया-सह किशनगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र (Local Bodies, Purnia, Araria & Kishanganj) से एमएलसी हैं। 2022 के चुनाव में उन्होंने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के हाजी अब्दुस सुब्हान को 5,342 मतों से पराजित कर जीत का हैट्रिक लगाया है।
जायसवाल ने 2014 में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में क़रीब 2 लाख वोटों से उनकी हार हुई थी।
15 मार्च, 2024 को डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बतौर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री शपथ लिया है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।