Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष से एकजुट होने की अपील की

Ariba Khan Reported By Ariba Khan |
Published On :
bihar chief minister nitish kumar speaking in vidhan sabha before trust vote of grand alliance government

24 अगस्त को बिहार विधानसभा में विश्वासमत के दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और लोकसभा चुनावों के लिए पूरे देश की विपक्षी पार्टियों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, “सबको मिलकर चुनाव लड़ना होगा। अगर हम सब एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ उतर गए, तो उनको कोई नहीं पूछेगा।”


बीजेपी (BJP) से गठबंधन टूटने की वजह बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “हमारे पुराने किसी भी साथी को मंत्री नहीं बनाया गया। ये (भाजपा के लोग) हमारी पार्टी को नष्ट करने लगे और अंदर से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बोलने लगे तो हमने उसका साथ छोड़ दिया। अब उसके साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। हमने इनसे (भाजपा से) पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इसको स्वीकार नहीं किया।”

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

प्रेस की आजादी पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की ओर देखते हुए कहा इन्होंने (भाजपा) अंदर ही अंदर प्रेस को भी खत्म कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल प्रचार तो केवल दिल्ली का होता है, सोशल मीडिया से लेकर प्रेस हर जगह उनका (भाजपा) ही कब्जा है।‌


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “यह जो नए लोग आ गए हैं, यह काम करते हैं ? यह सब प्रचार-प्रसार के एक्सपर्ट हैं। हमारी तकलीफ जान लीजिए। जो पुराने लोग हमारे साथ मिलकर काम करते थे उनको आपने मौका नहीं दिया, इसलिए यह हुआ है। बीजेपी में भले लोगों के लिए अब जगह नहीं रह गई है। जो अनाप-शनाप बोलेगा उसे ही जगह मिलेगी।”

2024 लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “अब हमारा संकल्प है कि हम मिलकर काम करेंगे। देशभर से हमारे पास फोन आ रहे हैं, हमने सब से यही कहा है कि सब लोग मिलकर काम करेंगे, मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो 2024 का रिजल्ट कुछ और होगा।”

उन्होंने विपक्षी पार्टियों से कहा कि आपने जिस तरह से आजादी की लड़ाई लड़ी थी वैसी ही लड़ाई 2024 के चुनावों में लड़नी पड़ेगी।

हिंदू मुस्लिम एकता पर बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी का काम सिर्फ समाज में झंझट पैदा करना है। देश में मुसलमान और हिंदुओं के बीच कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोग समाज में टकराव पैदा कर फायदा ले रहे हैं। इधर की बातें उधर कर ये लोग फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग एकजुट हुए हैं, हम हर गांव में जाएंगे, हर जाति के पास जाएंगे।

यहां देखिए पूरा भाषण …


अख्तरुल ईमान ने दिया नई सरकार को समर्थन, सीमांचल को विशेष दर्जे की मांग

‘मोदी मंदिर’ बनाने वाला गाँव महंगाई पर क्या बोला?


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अरीबा खान जामिया मिलिया इस्लामिया में एम ए डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की छात्रा हैं। 2021 में NFI fellow रही हैं। ‘मैं मीडिया’ से बतौर एंकर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट जुड़ी हैं। महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर खबरें लिखती हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क