Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज़, मांझी से मिले सम्राट चौधरी

गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और उसके बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
samrat chaudhary and jitan ram manjhi

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घटक दलों में सीट बंटवारे तथा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है।


गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और उसके बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

Also Read Story

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की पहली बैठक में क्या-क्या हुआ?

पटना विवि छात्र संघ के चुनाव परिणाम के राजनीतिक मायने क्या हैं?

कांग्रेस ने चमार समुदाय के राजेश कुमार क्यों बनाया प्रदेश अध्यक्ष

आपराधिक मामला छुपाने पर किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष पर FIR, क्या छिन जाएगी कुर्सी?

बिहार सरकार में मंत्री बनाये गए सीमांचल के विजय कुमार मंडल कौन हैं?

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के जदयू में शामिल होने की चर्चा की वजह क्या है?

आंदोलनों की आलोचना करने वाले प्रशांत किशोर आंदोलन में क्यों कूदे?

सड़क हादसे में विधायक व पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि जख्मी

बिहार में ‘माई-बहन योजना’ का वादा क्या राजद की नैया पार लगाएगा?

कहा जा रहा है कि जीतनराम मांझी मंत्रिमंडल में एक और मंत्री पद चाह रहे हैं, जिसे लेकर उन्होंने पहले अपनी बात भी रखी है।


माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसी मामले को लेकर मांझी से मिलने पहुंचे। मांझी से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 40 सीट जीतने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है, उसी की तैयारी की जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह विशेष अधिकार है और यह उनको ही तय करना है। मांझी की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि उनका हमेशा ही सहयोग मिलता रहा है और यह काफी है।

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर पटना में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोग इसपर लगे हुए हैं और विस्तार जल्द ही हो जायेगा।

उल्लेखनीय है कि नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

Tejashwi Yadav Interview: क्या है 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद का प्लान?

बिहार उपचुनाव परिणाम राजद के लिए खतरे की घंटी!

तरारी उपचुनाव: क्या भाजपा व भाकपा-माले के मुकाबले को त्रिकोणीय बना पाएगा जन सुराज?

पश्चिम बंगाल: गोआलपोखर के पूर्व विधायक हफ़ीज़ आलम सैरानी का निधन

बिहार उपचुनाव: ‘नई राजनीति’ का दावा करने वाले PK सियासत की पुरानी राह पर क्यों चल पड़े?

सहरसा में CPI ने 17 सूत्री मांगों के साथ विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला, थाना प्रभारियों के खिलाफ नाराजगी

AIMIM नेता अख्तरुल ईमान ने वक्फ संशोधन बिल को बताया भारतीय मुसलमानों के ताबूत में आखिरी कील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Ground Report

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?