Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

राजद सांसद अहमद अशफाक करीम के कॉलेज, आवास में सीबीआई की छापेमारी

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
cbi raid at Ashfaq Karim's al karim univerity katihar

बिहार में कई राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई का रेड जारी है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम के कटिहार स्थित मेडिकल कॉलेज में भी छापेमारी की जा रही है। कॉलेज परिसर में ही अल करीम यूनिवर्सिटी और उनके आवास के साथ-साथ गेस्ट हाउस है, इन ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।


कई एकड़ में फैले कटिहार मेडिकल कॉलेज परिसर में हो रही इस छापेमारी के बारे में फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है। राजद के राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम की गैरमौजूदगी में कटिहार मेडिकल कॉलेज से जुड़े अधिकारी विजय मुखर्जी छापेमारी के कारणों की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

वहीं कटिहार मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार वजैन उद्दीन अंसारी ने बताया “सुबह आठ बजे सीबीआई की टीम दिल्ली से आई है, सीबीआई कोर्ट दिल्ली का सर्च वारंट है इनके पास, उसी के आलोक में सर्च कर रहे हैं, आवास और ऑफिस में। वारंट में केस नंबर दर्ज़ है, कारण नहीं लिखा है। 10 लोगों की टीम है।”


कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रही छापेमारी को लेकर महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीबीआई को वापस जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन के नेताओं में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद हर विधानसभा में महागठबंधन की सरकार का बहुमत पारित होने वाला है, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सत्ता जब चली जाती है तो बौखलाहट में आकर सरकारी तोता CBI, ED, इनकम टैक्स का दुरूपयोग करती है।

mahagathbandhan leaders protesting against cbi raid on rjd leader ashfaq karim in katihar

महागठबंधन के नेताओं और राजनेताओं के घर हो रही सीबीआई की रेड डराने की नियत से की जा रही है, लेकिन हम लोग डरने वालों में से नहीं हैं।

वही राजद प्रवक्ता मनोहर यादव ने कहा कि सीबीआई के रेड से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज काफी परेशान है और मरीज सीबीआई के रेड के बाद अस्पताल खाली कर रहे हैं इससे भय का माहौल है।

उधर कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रही सीबीआई की रेड मामले पर बरारी से राजद के पूर्व विधायक नीरज यादव ने कहा गैर एनडीए दल के नेताओ के यहां लगातार छापेमारी चल रही है। चाहे दिल्ली में सिसोदिया जी हो या राजस्थान में हो या साउथ में हो। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से राजनीतिक द्वेष से भाजपा ऐसा कर रही है और सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर महागठबंधन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।


पूर्णिया में भी जारी है छापेमारी, भागलपुर के पूर्व मेयर की है ज्वेलरी शॉप

दहेज के लिए महिला की बेरहमी से पिटाई, पति समेत 12 पर एफआईआर


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान