Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दस दिन नहीं हुए, अधिकार मांगने वालों पर लाठियां भांजने लगे: साध्वी निरंजन ज्योति

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
sadhvi niranjan jyoti in kishanganj

“तेजस्वी और नीतीश ने शपथ लेते ही कहा था कि नौकरियां देंगे और शिक्षकों की भर्ती करेंगे। अभी तो 10 दिन नहीं हुए और इन लोगों ने अपने अधिकार मांगने वालों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं।”


केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उक्त बातें 22 अगस्त को पटना में STET और TET के अभ्यार्थियों पर प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहीं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

किशनगंज के दिगम्बर जैन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बिहार की महागठबंधन सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।


उन्होंने कहा, “यह तो स्वयं जनता के सामने है। यह लाठियां पहले नहीं चली होंगी कभी, लेकिन इनकी सरकार बनते ही चालू हो गई। 2024 में नीतीश के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर वे कहती हैं, “नीतीश बिहार में ही अपने बल पर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। 2014 में इनकी लोकसभा में सिर्फ 5 सीटें आई थीं। भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के कारण वह 16 सीटों पर पहुंचे। बीजेपी और नीतीश की पार्टी के गठबंधन को जनता ने जनादेश दिया था, लेकिन नीतीश कुमार का चरित्र है जनादेश का अपमान करना। जनादेश को ताक में रखकर सिर्फ अपनी कुर्सी बचा कर रखना।”

ज्ञानवापी मस्जिद को औरंगजेब से जोड़े जाने पर साध्वी निरंजन ज्योति कहती हैं कि औरंगजेब इस देश में आया तो देश को तोड़ने और लूटने की मानसिकता से। कोई भी समझदार व्यक्ति ऐसे व्यक्ति का सपोर्ट नहीं करेगा। दुर्भाग्य है इस देश का कि ऐसी मानसिकता के लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसे लोगों को नाकाम करना चाहिए। एक खिलता हंसता हुआ देश है हमारा, लेकिन कुछ अराजक तत्व हैं, जो उस देश की खूबसूरती को बदनाम करना चाहते हैं।

इसके बाद वह केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहती हैं कि केजरीवाल, अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खड़ा कर मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है।

अब इनके पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री जेल गए हैं, तो क्या पूजा करने गए हैं?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज दिल्ली का पैसा लूटकर केजरीवाल की पार्टी अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए बर्बाद कर रही है। उन्होंने जनता से आह्वन कर कहा कि देश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर राजनीतिक खेल खेलने वाले ऐसे लोगों को नाकाम करना चाहिए।

वे आगे, केंद्र सरकार द्वारा जनता के विकास के लिए किए गए कामों की व्याख्या करती हैं।


यह भी पढ़ें: हर परिवार को पक्के मकान का पीएम मोदी का वादा अधूरा


वह बताती हैं कि 2014 से अब तक केंद्र सरकार ने साढ़े तीन करोड़ लोगों को आवास दिया है। एक गरीब को पक्का घर चाहिए, उसमें गैस चूल्हा, शौचालय व लाइट चाहिए। और आजादी के बाद से अब तक यह नहीं हो पाया था, यह माननीय प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं।

आगे केंद्रीय मंत्री कहती हैं, “यदि मोदी जी नहीं होते, तो कोरोना के समय श्रमिकों के घर चूल्हा नहीं चल पाता। उनके घर राशन पहुंचाया गया। कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाई गई। जितना मोदी जी इस देश के लिए कर रहे हैं, मैं राज्यों से आह्वान करती हूं कि वे भी सहयोग करें।”

किशनगंज में अप्रत्यक्ष रूप से सांप्रदायिकता की तरफ इशारा करते हुएवे कहती हैं कि किशनगंज में कुछ दिक्कत है। हमारे देश में गंगा- जमुनी तहजीब बोला जाता है, लेकिन कुछ अराजक तत्व गांव में रहने वाले लोगों को टारगेट करते हैं।

उन्होने कहा, “मुझे एक ऐसा पीड़ित परिवार मिला, जिनकी शादीशुदा लड़की को जबरन अगवा किया जाता है और प्रशासन उसको प्रेम प्रसंग कह कर टालने का प्रयास करता है। आप क्या मानते हैं कि जो गुंडे हिंदू परिवारों को टारगेट कर रहे हैं, वह मुसलमानों को टारगेट नहीं करेंगे क्या? पिछले 10 दिनों में तीन-चार लड़कियां उठा ली गईं। यह एक पूरा रैकेट है और इसके पीछे बहुत बड़ा षड्यंत्र है।”


अररिया रेपकांड: हाईकोर्ट ने मेजर को फांसी की सजा रद्द की, दोबारा होगी ट्रायल

धूल फांक रही अररिया की इकलौती हाईटेक नर्सरी


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क