Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कौन हैं बिहार में कांग्रेस के मुस्लिम मंत्री आफ़ाक़ आलम ?

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
md afaque alam taking oath as a cabinet minister in bihar mahagathbandhan government

बिहार में करीब पांच साल बाद वापस महागठबंधन की सरकार बन गई है। मंगलवार को राजद-जदयू महागठबंधन की इस सरकार के 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस बार 5 मुस्लिम चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। सीमांचल के कसबा से कांग्रेस विधायक आफ़ाक़ आलम भी इसमें शामिल हैं।


65 वर्षीय आफ़ाक़ आलम को पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री बनाया गया है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

चौथी बार बने हैं विधायक

आफ़ाक़ आलम 2000 बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्णिया ज़िले के कसबा विधानसभा क्षेत्र से बतौर आज़ाद उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। लेकिन, लगभग पांच हज़ार वोटों से ये चुनाव हार गए। साल 2005 के फ़रवरी और अक्टूबर में हुए चुनाव में आफ़ाक़ समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में थे। फरवरी वाले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रदीप कुमार दास को पटखनी दे दी, लेकिन अक्टूबर में जब दोबारा चुनाव हुआ, तो आफ़ाक़ आलम को हार का मुंह देखना पड़ा।


साल 2010 बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया और वापस चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में भी महागठबंधन के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते और साल 2020 में उन्होंने लोजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रदीप कुमार दास को हराया।

2020 में जीत के बाद मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

2020 में चौथी बार विधायक बनने के बाद कांग्रेस के आफ़ाक़ आलम को बड़ी ज़िम्मेदारियाँ दी गईं। 19 विधायकों वाले कांग्रेस विधायक दल के उपनेता बनाए गए। साथ ही विधानसभा के अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष भी बने। मंगलवार को कांग्रेस के सिर्फ दो विधायकों ने बतौर मंत्री शपथ लिया, आफ़ाक़ आलम उनमें से एक हैं। अगर जिले की बात करें तो, आफ़ाक़ आलम के अलावा जदयू की मंत्री लेशी सिंह भी पूर्णिया ज़िले के धमदाहा से विधायक हैं।

अंत तक चली मंत्री बनने के लिए खींचतान

कांग्रेस को महागठबंधन सरकार में दो ही मंत्री मिले, इसलिए पार्टी के अंदर इसको लेकर अंत तक खींचतान चलती रही। कटिहार के कदवा विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक बने शकील अहमद खान और आफ़ाक़ आलम में से एक मुस्लिम चेहरे को कांग्रेस की तरफ से मंत्री बनना था। एक तरफ आफ़ाक़ आलम पार्टी के एक सीनियर नेता थे, तो दूसरी तरफ शकील अहमद खान की पहुँच कांग्रेस के आलाकमान तक मानी जाती है। लेकिन, सोमवार रात को कांग्रेस के नेताओं के आफ़ाक़ आलम के नाम पर मुहर लगा दी।

congress leader afaque alam ministry portfolio

कौन हैं बिहार के नए आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज़?

स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी: आधी हकीकत, आधा फसाना


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क