Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दहेज के लिए महिला की बेरहमी से पिटाई, पति समेत 12 पर एफआईआर

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
women beaten for dowry in araria

अररिया में एक विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने इस बेरहमी से उसके साथ मारपीट की है कि उसे अस्पताल में भरती कराना पड़ा।


मामला फारबिसगंज अनुमंडल के सिमराहा थाना क्षेत्र के हल्दिया वार्ड संख्या सात का है। घायल महिला ने पति सहित ससुराल के 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। दरअसल फारबिसगंज अनुमंडल के सिमराहा थाना क्षेत्र के रहने वाली 28 वर्षीया सुलेखा खातून पति-साह सद्दाम के साथ ससुरालवालों ने इस बेरहमी के साथ पिटाई की कि वह बुरी तरह घायल हो गई है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

महिला को गांव के लोगों के साथ सिमराहा पुलिस के सहयोग से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक की टीम महिला के इलाज में लगी है। मामले को लेकर पीड़िता सुलेखा खातून ने पति सहित ससुराल के 12 लोगों को नामजद कराते हुए एफआईआर के लिए सिमराहा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है।


सिमराहा थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में महिला ने लिखा है कि पति साह सद्दाम, सास मुसतरी खातून, साह जाबूल, साह सज्जाद, साह हेदाद, साह हन्नान, जन्नत खातून, सुबेदा खातून, साह सुफियान, साह मोमीब, रूबी खातून, साह सदाकत आदि दहेज में एक लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते हैं और इसी कड़ी में सभी ने मिलकर सुबह आठ बजे कपड़ा से हाथ पैर बांधकर मारपीट की है।

चीखने चिल्लाने पर सरपंच समेत अगल-बगल के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और उनलोगों ने उनकी जान बचाई। सरपंच पीड़िता को अपने साथ लेकर घर चले गए और फिर मुखिया को बुलाकर मायके वालों को खबर की गई।

सूचना पर मायके साहेबगंज से मां, भाई और बहन पहुंचे तो उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। महिला की मां के सर पर तलवार से प्रहार कर उन्हें भी बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।

पीड़ित सुलेखा खातून की बहन जुलेखा और पिता मो. मुस्तफा ने भी बेटी को ससुरालवालों द्वारा शारीरिक प्रताड़ना देने की बात कही।


ओहदा नगर परिषद का, मगर बुनियादी सुविधाएं भी नदारद

धूल फांक रही अररिया की इकलौती हाईटेक नर्सरी


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क