किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान 2023-24 के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न गांव से आए किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण कृष्ण कुमार प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
Also Read Story
इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खरीफ बीज का वितरण प्रारंभ हो गया है। इस महा अभियान के तहत प्रत्येक किसान को 90 फीसद अनुदानित दर पर बीज का वितरण कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि पदाधिकारियों ने किसानों को कम लागत पर उन्नत खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार ने किसानों को उन्नत बीज एवं बुआई के बारे में जानकारी दी और सही तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसान सही तरीका अपनाकर खेती करेंगे तो लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा किसानों को मिल सकेगा।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक सुरेंद्र भारती, सहायक निदेशक ओम प्रकाश आदित्य, उप परियोजना निदेशक प्रियरंजन कुमार, मनीष कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीरज कुमार, रवि कुमार, मुखिया अकलेसुर रहमान, कृषि समन्वयक धर्मवीर कुमार, किसान सलाहकार तौसीफ इकबाल, बीरेंद्र कुमार, शंकर, जितेंद्र कुमार, अवध झा, शमशाद आलम, गौरव कुमार सहित कृषि विभाग के सभी कर्मी एवं किसान मौजूद थे।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
