Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

जम्मू- कश्मीर सड़क दुर्घटना में कटिहार की एक महिला की मौत

जम्मू-कश्मीर नेशलन हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कटिहार की एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम फूलमती देवी है और वह कटिहार के तेजाटोला की रहने वाली थी।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
relatives of women killed in Kashmir in an accident

जम्मू-कश्मीर नेशलन हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कटिहार की एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम फूलमती देवी है और वह कटिहार के तेजाटोला की रहने वाली थी। मृतका के पति महेंद्र शर्मा रेलवे के रिटायर्ड गार्ड हैं। 66 वर्षीय फूलमती देवी अपने पति महेंद्र शर्मा के साथ वैष्णो मंदिर जा रही थीं।


अमृतसर से जा रही इस बस में करीब 70 लोग सवार थे। घटनास्थल से परिजन ने फोन पर बताया कि दुर्घटना में फूलमती देवी की भी मौत हो गई है और घायल पति महेंद्र शर्मा का वहां इलाज चल रहा है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाईवे, झज्जर कोटली के पास एक बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में बिहार के 10 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों को समुचित इलाज की व्यवस्था और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।


परिजनों के मुताबिक, फूलमती देवी पति के साथ अपने संबंधी के पुत्र के मुंडन समारोह में शरीक होने वैष्णो मंदिर जा रही थीं। पहले वे लोग कटिहार से अमृतसर गए। फिर अमृतसर से देर रात रिज़र्व बस पर सवार होकर कुल 75 लोग जम्मू-कश्मीर के कटरा के लिए रवाना हुए थे।

फूलन देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच मातम छा गया। मृतका के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सभी कटिहार स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। मृतका का शव लाने के लिए कटिहार से जम्मू के लिए लोग निकल चुके हैं। घर पर परिजन और मोहल्ला वासी शव के आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क