Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

हरियाली मार्केट में कचरा से बनेगा ईंट व खाद

उपमुख पार्षद गौतम साहनी ने कहा कि नदी में जलस्तर बढ़ रहा है ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र की निचले जगह पर पानी आने की स्थिति में नगर परिषद के द्वारा राहत बचाव कार्य भी चलाया जाएगा।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :

अररिया नगर परिषद की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस बैठक में शहर में स्ट्रीट लाइट, हरियाली मार्केट में कचरा से ईंट बनाने का यंत्र, 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस समारोह, मीर गेट की मरम्मत जैसी कई योजनाओं पर मुहर लगी।


बैठक के बाद अररिया मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र व उप मुख्य पार्षद गौतम शाह ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। विजय मिश्र ने बताया कि अररिया में स्ट्रीट लाइट की समस्या बहुत दिनों से देखी जा रही थी, पूर्व में भी प्रयास किया गया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था, इस बार पूरे वार्ड को जगमग किया जाएगा जिसको लेकर आज बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।

आगे कहा कि हरियाली मार्केट में कचरा की वजह से आसपास के लोगों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है, ऐसे में हम लोगों ने वहां खाद व ईंट बनाने का संयंत्र लगाने का प्रस्ताव दिया है, यदि यह संयंत्र लग जाता है तो आसपास के लोगों को बहुत राहत होगी और कचरा का सही उपयोग हो जाएगा।


बारिश के बाद बढ़ते जलस्तर पर भी बैठक में चर्चा की गई और बाढ़ होने की स्थिति में नगर परिषद के द्वारा क्या किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की गई।

उपमुख पार्षद गौतम साहनी ने कहा कि नदी में जलस्तर बढ़ रहा है ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र की निचले जगह पर पानी आने की स्थिति में नगर परिषद के द्वारा राहत बचाव कार्य भी चलाया जाएगा।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क