Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

रविवार को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, नकल करते पकड़ाए थे कई अभ्यर्थी

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bpssc sipahi exam cancelled

बिहार के अलग अलग जिलों में 1 अक्टूबर को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गयी है। केंद्रीय चयन पर्षद ने मंगलवार को एक ज्ञापन जारी कर यह जानकारी दी। बिहार पुलिस और अन्य इकाइयों में सिपाही भर्ती के लिए हुई दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा नकल करने की बात निकल कर आई थी। शिकायत मिलने पर केंद्रीय चयन पर्षद ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पालियों की परीक्षा को ‘अगले आदेश आने तक’ स्थगित कर दिया है।


केंद्रीय चयन पर्षद ने ज्ञापन पत्र में लिखा कि 1 अक्टूबर को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में दोनों पालियों में बिहार के कई जिलों में चिट-पुर्ज़ों और इलेक्ट्रॉनिक यंत्र जैसे मोबाइल आदि के साथ अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। इन अभ्यर्थियों पर कांड दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञापन पत्र में आगे लिखा गया है कि मामले की जांच में यह बात निकल कर आई है कि परीक्षा में सुनियोजित तरीके से यह काम किया गया है।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

7 और 15 अक्टूबर को होनेवाली परीक्षाएं भी रद्द

1 अक्टूबर वाली दोनों पालियों की लिखित परीक्षाओं के अलावा आगामी 7 अक्टूबर को होने वाली तीसरी और चौथी पालियों की सिपाही भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। सिपाही भर्ती परीक्षा की पांचवीं और छठी पलियां रविवार 15 अक्टूबर को होने वाली थीं, अब ये परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित हो चुकी हैं।


अब बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। पहली से लेकर छठी पालियों की सभी लिखित परीक्षा की नयी तारीख और समय की जानकारी केंद्रीय सूचना पर्षद की वेबसाइट (www.csbc.bih.nic.in) पर दी जाएगी।

बता दें कि बिहार पुलिस और बिहार सैन्य पुलिस में 21 हजार 391 पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीय चयन पर्षद अक्टूबर माह में बिहार के 37 जिलों के 529 परीक्षा केंद्रों में सिपाही भर्ती परीक्षा करा रही थी। पहली दो पालियों की परीक्षाओं में काफी अधिक गड़बड़ी के मामले सामने आने पर केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) अब दोबारा परीक्षा आयोजित कराएगी। 21 हजार 391 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए करीब 17 लाख 87 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क