बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षक परीक्षा (STET)-2023 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया। अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दो बार STET परीक्षा आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। STET-2023 परीक्षा के दोनों पेपर के लिए कुल 3,76,877 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 3,00,726 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रतिशत 79.79 है।
Also Read Story
STET-2023 की 45 विषयों के लिए 4-15 सितंबर के बीच परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें पेपर-I के 16 विषय और पेपर-II के 29 विषय शामिल हैं। गणित परीक्षा के रद्द हो जाने की स्थिति में यह परीक्षा फिर से 18 सितंबर को आयोजित की गई थी।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) परीक्षा दो पेपर के लिए आयोजित की जाती है। पहला पेपर माध्यमिक (वर्ग 9-10) शिक्षकों तथा पेपर दूसरा पेपर उच्च माध्यमिक (वर्ग 11-12) शिक्षकों के लिए होता है।
ऐसे चेक करें STET-2023 का परिणाम
सबसे पहले bsebstet.com वेबसाइट पर जाएं।
View/Print Score Card पर क्लिक करें
Application Id की जगह पर अपनी User Id दर्ज करें
dd-mm-yyyy फॉर्मेट में अपनी जन्मतिथि दर्ज करें
कैप्चा (Captcha) दर्ज कर Log in पर क्लिक कर दें
आपका रिजल्ट ओपन हो जायेगा, प्रिंट पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
STET पेपर- II में विषयवार सफल अभ्यर्थियों की संख्या
| विषय | सफल अभ्यर्थी |
| हिंदी | 11936 |
| उर्दू | 2884 |
| बंग्ला | 117 |
| मैथिली | 135 |
| संस्कृत | 2444 |
| अरबी | 80 |
| फारसी | 36 |
| भोजपूरी | 13 |
| अंग्रेज़ी | 4894 |
| गणित | 4448 |
| मगही | 7 |
| पाली | 7 |
| प्राकृत | 16 |
| भौतिकी | 3271 |
| रसायन शास्त्र | 2356 |
| जन्तु विज्ञान | 4253 |
| इतिहास | 15077 |
| भूगोल | 6728 |
| राजनीति शास्त्र | 8507 |
| समाज शास्त्र | 3742 |
| अर्थ शास्त्र | 5794 |
| दर्शन शास्त्र | 220 |
| मनोविज्ञान | 2484 |
| गृह विज्ञान | 2333 |
| वाणिज्य | 4013 |
| कंप्यूटर विज्ञान | 10180 |
| कृषि शास्त्र | 1486 |
| संगीत | 2459 |
| वनस्पति विज्ञान | 2023 |
| कुल | 101943 |
STET पेपर-I में विषयवार सफल अभ्यर्थियों की संख्या
| विषय | सफल अभ्यर्थी |
| हिंदी | 20712 |
| उर्दू | 4178 |
| बंग्ला | 152 |
| मैथिली | 269 |
| संस्कृत | 2836 |
| अरबी | 147 |
| फारसी | 64 |
| भोजपूरी | 23 |
| अंग्रेज़ी | 13146 |
| गणित | 52447 |
| विज्ञान | 26764 |
| सामाजिक विज्ञान | 62696 |
| शारीरिक शिक्षा | 6130 |
| संगीत | 7313 |
| फाइन आर्ट्स | 1647 |
| नृत्य कला | 259 |
| कुल | 198783 |
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















