Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE 2.0 : वर्ग 9-10 में पूछे गये प्रश्नों का प्रोविज़नल उत्तर जारी, 12 दिसंबर तक करें आपत्ति

जिन उम्मीदवारों को इन विषयों के किसी भी प्रश्न के औपबंधिक उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे अपने यूज़र नाम तथा पासवर्ड की सहायता से लॉग-इन करते हुए डैशबोर्ड पर 10-12 दिसंबर के बीच प्रमाणिक स्त्रोत/साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति अप्लोड कर सकते हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre 2 provisional answers to questions asked in class 9 10 released

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में पूछे गए प्रश्नों का प्रोविज़नल उत्तर जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को वर्ग 9-10 के लिये परीक्षा में पूछे गये विभिन्न विषयों के प्रश्नों का प्रोविज़नल उत्तर जारी किया है।


आयोग ने वर्ग 9-10 के हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी, बांग्ला, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत तथा कम्प्यूटर विज्ञान विषयों में पूछे गये प्रश्न पुस्तिका के सभी सीरीज़ का उत्तर आयोग अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर प्रकाशित किया है।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

जिन उम्मीदवारों को इन विषयों के किसी भी प्रश्न के औपबंधिक उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे अपने यूज़र नाम तथा पासवर्ड की सहायता से लॉग-इन करते हुए डैशबोर्ड पर 10-12 दिसंबर के बीच प्रमाणिक स्त्रोत/साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति अप्लोड कर सकते हैं।


ई-मेल अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से की गयी आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी। औपबंधिक उत्तर में जिन प्रश्नों पर निर्धारित तिथि तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होगी, आयोग द्वारा उन उत्तरों को निर्विवाद रूप से आदर्श उत्तर माना जायेगा। आयोग ने कहा है कि तत्पश्चात इन प्रश्नों पर भविष्य में कोई आपत्ति विचारणीय नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आग़ाज़ हो चुका है। शुक्रवार को वर्ग 9-10 स्कूली शिक्षक पदों के लिये विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

3 thoughts on “BPSC TRE 2.0 : वर्ग 9-10 में पूछे गये प्रश्नों का प्रोविज़नल उत्तर जारी, 12 दिसंबर तक करें आपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं