Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BSEB STET 2023: परीक्षा 4 से 15 सितंबर के बीच, 30 अगस्त से मिलेगा एडमिट कार्ड

प्रथम पाली का रिपोर्टिंग टाइम 830 बजे और गेट बंद होने का समय 930 बजे और द्वितीय पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम 130 बजे तथा गेट बंद होने का समय 230 रखा गया है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET)-2023 का प्रवेश पत्र 30 अगस्त को समिति की वेबसाईट http://bsebstet.com पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी तथा पासवर्ड का उपयोग कर समिति की वेबसाईट से 30 अगस्त से अपना मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bseb stet exam date

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12:30 बजे के बीच और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से 5:30 बजे के बीच होगी।


प्रथम पाली का रिपोर्टिंग टाइम 830 बजे और गेट बंद होने का समय 930 बजे और द्वितीय पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम 130 बजे तथा गेट बंद होने का समय 230 रखा गया है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET)-2023 का प्रवेश पत्र 30 अगस्त को समिति की वेबसाईट http://bsebstet.com पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी तथा पासवर्ड का उपयोग कर समिति की वेबसाईट से 30 अगस्त से अपना मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

निर्धारित समय के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

परीक्षा के लिए निर्गत मूल प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने का समय तथा परीक्षा केन्द्र का गेट बन्द होने का समय आदि का विवरण अंकित रहेगा। निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र का गेट बन्द हो जाने पर अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा केन्द्र पर जाने में कोई कठिनाई न हो इसके लिए समिति ने एक-दो दिन पूर्व ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र विज़िट करने की सलाह दी है।


वैसे दिव्यांग परीक्षार्थियों जो स्वयं से लिखने में असमर्थ हैं, उनके अनुरोध के आधार पर श्रुतिलेखक उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त यह भी प्रावधान है कि दिव्यांग अभ्यर्थीगण अपना श्रुतिलेखक भी ला सकते हैं। श्रुतिलेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांगजन को परीक्षा प्रारम्भ होने के एक सप्ताह पूर्व संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देना होगा।

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

(i) सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ दिये गये अनुदेश (Instructions) का अध्ययन / पठन आवश्यक रूप से तथा सावधानीपूर्वक करेंगे तथा अनुदेश में दिये गये निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

(ii) आवेदन के साथ अपलोड किये गये फोटो की पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो को मूल प्रवेश पत्र के निर्धारित स्थान पर चिपकाकर साथ में लाएँगे, जिसे परीक्षा कक्ष में वीक्षक को जमा करना होगा। मूल प्रवेश पत्र की छायाप्रति /वेब प्रति अभ्यर्थी अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखेंगे।

(iii) परीक्षा केन्द्र पर जूता मोजा एवं घड़ी पहनकर आना वर्जित है।

Also Read Story

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

(iv) अभ्यर्थी को वैध और मूल फोटो पहचान-पत्र यथा-निर्वाचन पहचान-पत्र / आधार कार्ड/पैन कार्ड / फोटो युक्त बैंक पासबुक / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो युक्त राशन कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र में से कोई एक पर की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ में लाना है। सत्यापन के पश्चात् परीक्षा केन्द्र
छायाप्रति रख ली जाएगी एवं मूल प्रति वापस कर दी जाएगी।

(v) प्रवेश पत्र पर बिना फोटो चिपकाए और बिना वैध फोटो पहचान-पत्र के अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

(vi) प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि, स्थान एवं समय पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होंगे। निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र का गेट बन्द हो जाने पर अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

(vii) अभ्यर्थी अपने साथ लेखन सामग्री यथा-पेंसिल और बॉल प्वॉयन्ट पेन अवश्य लाएँगे। कोई भी रफ पेपर एवं अन्य सामग्री लाना वर्जित होगा।

(viii) पुस्तक, नोट बुक, कैलकुलेटर, कैलकुलेटर घड़ी, पेजर्स, सेल फोन और किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, इयर फोन या रिकॉडिंग यंत्र इत्यादि परीक्षा भवन में ले जाना सर्वथा वर्जित है। कोई भी अभ्यर्थी इस प्रकार के अवैध सामग्री एवं परीक्षा भवन में निषिद्ध साधनों के रखने, प्रयोग करने, गलत हरकत या गलत आचरण करने या किसी से मदद लेते या देते पाये जाने पर उन्हें परीक्षा केन्द्र से निष्कासित/अयोग्य घोषित करते हुए अन्य सुसंगत कार्रवाई की जायेगी ।

(ix) प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र, परीक्षा तिथि, समय आदि में परिवर्तन का दावा मान्य नहीं होगा ।

(x) प्रवेश पत्र के विहित स्थान पर वीक्षक के समक्ष अपना हस्ताक्षर करना अनिवार्य है ।

(xi) जबतक परीक्षा की अवधि समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा-कक्ष छोड़कर चले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

(xii) परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी का फोटोग्राफ एवं अन्य बायोमेट्रिक सूचनाएँ भी ली जाएँगी।

(xiii) परीक्षा कक्ष में सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक (Biometric) उपस्थिति दर्ज करायी जायेगी। बायोमेट्रिक (Biometric) उपस्थिति के अन्तर्गत सभी अभ्यर्थियों को बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान दर्ज करना होगा। साथ ही सभी अभ्यर्थियों का वेब फोटो (Web Photo) भी लिया जायेगा।

(xiv) अभ्यर्थियों को अपने अंगुलियों पर मेंहदी, स्याही, रंग, नेल पॉलिश आदि लगाना पूर्णतया प्रतिबंधित है, ताकि बायोमेट्रिक (Biometric) हाजिरी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?