Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी, किसकी कितनी आबादी जान लीजिए

हिन्दू समुदाय की आबादी 81.99% (10,71,92,958), मुस्लिम आबादी 17.70% (2,31,49,925), ईसाई आबादी 0.05% (75,238) है। इसके अलावा सिख समुदाय की आबादी 0.011% (14,753), बौद्ध आबादी 0.0851% (1,11,201), जैन आबादी 0.0096%(12,523), अन्य धर्मों की आबादी 0.1274% (1,66,566) तथा कोई धर्म नहीं मानने वालों की आबादी 0.0016% (2,146) है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :

बिहार में सरकार द्वारा करायी गयी जातीय आधारित गणना के आंकड़े जारी कर दिये गये हैं।

बिहार सरकार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंकड़ों की पुस्तिका जारी की।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य की आबादी 13,07,25,310 और कुल सर्वेक्षित परिवारों की संख्या 2,83,44,107 है। पुरुषों की कुल संख्या 4 करोड़ 41 लाख और महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख है। राज्य में प्रति 1000 पुरुषों में 953 महिलाएं हैं।


बिहार में धर्म के अनुसार जंसंख्या

हिन्दू समुदाय की आबादी 81.99% (10,71,92,958), मुस्लिम आबादी 17.70% (2,31,49,925), ईसाई आबादी 0.05% (75,238) है। इसके अलावा सिख समुदाय की आबादी 0.011% (14,753), बौद्ध आबादी 0.0851% (1,11,201), जैन आबादी 0.0096%(12,523), अन्य धर्मों की आबादी 0.1274% (1,66,566) तथा कोई धर्म नहीं मानने वालों की आबादी 0.0016% (2,146) है।

आरक्षित वर्ग की संख्या

आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की आबादी सबसे ज्यादा 36% (4,70,80,514) और पिछड़ा वर्ग की आबादी 27.12% (3,54,63,936) है। वहीं, अनुसूचित जाति की आबादी 19.65% (2,56,89,820) और अनुसूचित जनजाति की आबादी 1.68% (21,99,361) है।

वहीं अनारक्षित आबादी यानी ऊंची जाति की संख्या 15.52% (2,02,91,679) सामने आई है।

प्रभारी मुख्य सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 7-21 जनवरी के बीच हाउस लिस्टिंग का काम पहले चरण में किया गया। इस चरण में संक्षिप्त मकान सूची का निर्माण किया गया। जातीय आधारित गणना का वास्तविक कार्य द्वितीय चरण में किया गया, जो 15 अप्रेल से शुरू हुआ था।

Also Read Story

बिहार जातीय गणना में मुस्लिम ‘कलाल-एराकी’ व ‘कसेरा-ठठेरा’ जातियों को ‘बनिया’ में गिने जाने से चिंता बढ़ी

बिहार में 75 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक पर राज्यपाल की लगी मुहर

अनुसूचित जाति की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाले मुसहर सबसे पिछड़े क्यों हैं?

बिहार की मुस्लिम जातियां: पलायन में मलिक व सुरजापुरी आगे, सरकारी नौकरी में भंगी व सैयद, शेरशाहबादी कई पैमानों पर पीछे

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

बिहार जाति गणना में सुरजापुरी मुस्लिम की आबादी कम बताई गई है: किशनगंज सांसद

बिहार आरक्षण संशोधन विधेयक सदन में पास, अब 75 फीसद होगा आरक्षण

बिहार में प्रजनन दर, आरक्षण और 94 लाख गरीब परिवारों पर सदन में क्या बोले नीतीश कुमार

नीतीश सरकार 94 लाख गरीब परिवारों को देगी दो-दो लाख रुपये, आवास के लिए सहायता राशि भी बढ़ाएगी

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल द्वारा राज्य में जातीय आधारित गणना के लिए 18 फरवरी 2019 को प्रस्ताव पारित किया था। 2 जून 2022 को मंत्रिपरिषद में इसको लेकर निर्णय हुआ था।

बिहार के विभिन्न जातियों की आबादी

अगर आंकड़ों को जातिवार देखें तो राज्य में सबसे अधिक आबादी यादव जाति की है। बिहार में यादवों की आबादी 14.26% (1,86,50,119) है। ब्राहमण आबादी 3.65% (47,81,280), भूमिहार आबादी 2.86% (37,50,886), मोमिन (मुस्लिम) (जुलाहा/अंसारी) आबादी 3.54% (46,34,245), सुरजापूरी मुस्लिम आबादी 1.87% (24,46,212) तथा कुल्हैया मुस्लिम आबादी 0.95% (12,53,781) है।

कोड जाति आबादी प्रतिशत
1 अघोरी 9039 0.0069%
2 अदरखी 30857 0.0236%
3 अबदल 11433 0.0087%
4 अमात 285221 0.2182%
5 अवध बनिया 41643 0.0319%
6 असुर, अगरिया 7706 0.0059%
7 इदरीसी या दर्जी (मुस्लिम) 329661 0.2522%
8 ईटफरोश / ईटाफरोश / गदहेड़ी / इटपज इब्राहिमी (मुस्लिम) 9462 0.0072%
9 ईसाई धर्मावलंबी (हरिजन) 9708 0.0074%
10 ईसाई धर्मावलंबी (अन्य पिछड़ी जाति) 11506 0.0088%
11 उरावं, धांगड़ (उरावं) 200257 0.1532%
12 कपरिया 4314 0.0033%
13 कमार (लोहार और कर्मकार) 821103 0.6281%
14 करमाली 1219 0.0009%
15 कलन्दर 7873 0.0060%
16 कवार 12544 0.0096%
17 कसाब (कसाई) (मुस्लिम) 133807 0.1024%
18 कागजी 2360 0.0018%
19 कानू 2892761 2.2129%
20 कादर 18121 0.0139%
21 कायस्थ 785771 0.6011%
22 किन्नर/कोथी /हिजड़ा /ट्रांसजेंडर (थर्ड जेंडर) 825 0.0006%
23 किसान,नागेसिया 50634 0.0387%
24 कुर्मी 3762969 2.8785%
25 कुल्हैया 1253781 0.9591%
26 कुशवाहा (कोइरी) 5506113 4.2120%
27 केवट (कउट) 937861 0.7174%
28 केवर्त 265943 0.2034%
29 कोछ 22566 0.0173%
30 कौरा (Kaura) 2173 0.0017%
31 कोरा (Kora), मुडी-कोरा (Mudi-Kora) 24027 0.0184%
32 कोरकू 102 0.0001%
33 कोरवा (Korwa) 1357 0.0010%
34 कोल 17519 0.0134%
35 कोस्ता 338 0.0003%
36 कुरारियार (Kurariar) 15330 0.0117%
37 कंजर 7401 0.0057%
38 खटवा 5458 0.0042%
39 खटिक 32139 0.0246%
40 खतौरी 1519 0.0012%
41 खरवार 257364 0.1969%
42 खरिया, ढेलकी खड़िया, दुध खड़िया, हिल खड़िया 4491 0.0034%
43 खेलटा 246 0.0002%
44 खोंड 303 0.0002%
45 खंगर 20455 0.0156%
46 गद्दी 57617 0.0441%
47 गुलगुलिया 1638 0.0013%
48 गोड़ी (छावी) 352862 0.2699%
49 गोंड 528536 0.4043%
50 गोराइत 2868 0.0022%
51 गोस्वामी, सन्यासी, अतिथ/ अथीत, गोसाई, जति /यति 482689 0.3692%
52 गंगई (गणेश) 150735 0.1153%
53 गंगोता 648493 0.4961%
54 गंधर्व 5104 0.0039%
55 घटवार 125251 0.0958%
56 घासी 1462 0.0011%
57 चनउ 57272 0.0438%
58 चपोता 25181 0.0193%
59 चंद्रवंशी (कहार, कमकर) 2155644 1.6490%
60 चमार, मोची, चमार- रबिदास, चमार-रविदास, चमार-रोहिदास, चर्मरकार 6869664 5.2550%
61 चांय 102010 0.0780%
62 चीक (मुस्लिम) 50404 0.0386%
63 चिक बराइक 1646 0.0013%
64 चूड़ीहार (मुस्लिम) 207914 0.1590%
65 चेरो 17033 0.0130%
66 चौपाल 748059 0.5722%
67 छीपी 873 0.0007%
68 जट (हिन्दू) (सहरसा, सुपौल,मधेपुरा, एवं अररिया ज़िलों के लिए) 7781 0.0060%
69 जट ((मुस्लिम) (मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, खगड़िया एवं अररिया ज़िलों के लिए) 44949 0.0344%
70 जदुपतिया 93 0.0001%
71 जागा 4451 0.0034%
72 जोगी (जुगी) 17153 0.0131%
73 टिकुलहार 14619 0.0112%
74 ठकुराई (मुस्लिम) 147482 0.1128%
75 डफाली (मुस्लिम) 73259 0.0560%
76 डोम, धनगड, बांसफोड़, धारीकर, धरकर, डोमरा 263512 0.2016%
77 ढेकारू 190 0.0001%
78 तमरिया 1842 0.0014%
79 तिली 17579 0.0134%
80 तियर 241009 0.1844%
81 तुरहा 467867 0.3579%
82 तुरी 67616 0.0517%
83 तेली 3677491 2.8131%
84 थारू 192050 0.1469%
85 दबगर 7756 0.0059%
86 दांगी 336629 0.2575%
87 दुसाध, धारी, धरही 6943000 5.3111%
88 देवहार 42811 0.0327%
89 दोनवार (केवल मधुबनी और सुपौल ज़िलों के लिए) 1361 0.0010%
90 धनवार 1879 0.0014%
91 धानुक 2796605 2.1393%
92 धामिन 3815 0.0029%
93 धीमर 948 0.0007%
94 धुनिया (मुस्लिम) 1868192 1.4291%
95 धोबी, रजक 1096158 0.8385%
96 धोबी (मुस्लिम) 409796 0.3135%
97 नट 105358 0.0806%
98 नट (मुस्लिम) 61629 0.0471%
99 नाई 2082048 1.5927%
100 नागर 109912 0.0841%
101 नामशूद्र 30501 0.0233%
102 नालबंद (मुस्लिम) 11900 0.0091%
103 नोनिया 2498474 1.9112%
104 पटवा 41113 0.0314%
105 पठान (खान) 986665 0.7548%
106 पमरिया (मुस्लिम) 64890 0.0496%
107 परथा 349 0.0003%
108 परहया (Parhaiya) 1232 0.0009%
109 पहिरा 226 0.0002%
110 प्रजापति (कुम्हार) 1834418 1.4033%
111 प्रधान 1778 0.0014%
112 पान, सवासी, पानर 2228343 1.7046%
113 पाण्डी 3474 0.0027%
114 पाल (भेड़िहार, गड़ेरी) 363529 0.2781%
115 पासी 1288031 0.9853%
116 पिनगनिया 390 0.0003%
117 पैरघा/ परिहार 44237 0.0338%
118 बक्खो (मुस्लिम) 38830 0.0282%
119 बठुडी (Bathudi) 936 0.0007%
120 बढ़ई 1895672 1.4501%
121 बनजारा 8349 0.0064%
122 बनिया (सूढ़ी, मोदक/मायरा, रोनियार, पनसारी, मोदी, कसेरा, केशरवानी, ठठेरा, कलवार (कलाल/एराकी), (वियाहुत कलवार), कमलापुरी वैश्य, माहुरीवैश्य, बंगीवैश्य (बंगाली बनिया), बर्नवाल, अग्रहरीवैश्य, वैश्य पोददार, कसौधन, गंधबनिक, बाथम वैश्य, गोलदार(पूर्वी / पश्चिमी चम्पारण हेतु) 3026912 2.3155%
123 बरई, तमोली (चौरसिया) 616092 0.4713%
124 बागदी 2960 0.0023%
125 बारी 61003 0.0467%
126 ब्राह्मण 4781280 3.6575%
127 बिंझिया 448 0.0003%
128 बिन्द 1285358 0.9833%
129 बिरहोर 359 0.0003%
130 बेगा (Baiga) 1001 0.0008%
131 बेदिया 2654 0.0020%
132 बेलदार 483554 0.3699%
133 बौरी (Bauri) 3250 0.0025%
134 बंतार 187951 0.1438%
135 भठियारा (मुस्लिम) 27263 0.0209%
136 भाट / भट / ब्रह्मभट्ट / राजभट (हिन्दू) 121543 0.0930%
137 भाट (मुस्लिम) 89052 0.0681%
138 भार 7699 0.0059%
139 भास्कर 37 0.0000%
140 भुइया 1174460 0.8984%
141 भुईयार 2487 0.0019%
142 भूमिहार 3750886 2.8693%
143 भोगता 22513 0.0172%
144 मझवार 2722 0.0021%
145 मडरिया (मुस्लिम) (मात्र भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड एवं बांका जिला के धौरेया प्रखंड के लिए) 86658 0.0663%
146 मदार 778 0.0006%
147 मदारी (मुस्लिम) 11620 0.0089%
148 मल्लाह 3410093 2.6086%
149 मलार (मालहोर) 2569 0.0020%
150 मलिक (मुस्लिम) 111655 0.0854%
151 मारकंडे 87578 0.0670%
152 माल पहरिया, कुमारभाग पहारिया 48122 0.0368%
153 माहली 7151 0.0055%
154 माली (मालाकार) 349285 0.2672%
155 मांगर 1212 0.0009%
156 मुकेरी (मुस्लिम) 56522 0.0432%
157 मुंडा, पातार (Munda, Patar) 20731 0.0159%
158 मुसहर 4035787 3.0872%
159 मिरियासिन (मुस्लिम) 15415 0.0118%
160 मेहतर, लालबेगिया, हलालखोर, भंगी (मुस्लिम) 69914 0.0535%
161 मोमिन (मुस्लिम) (जुलाहा/ अंसारी) 4634245 3.5450%
162 मोरशिकार (मुस्लिम) 66607 0.0510%
163 मोरियरी 24786 0.0190%
164 मौलिक 1478 0.0011%
165 यादव (ग्वाला, अहीर, गोरा, घासी, मेहर, सदगोप, लक्ष्मी नारायण टोला) 18650119 14.2666%
166 रजवार 358256 0.2741%
167 राईन या कुंजरा (मुस्लिम) 1828584 1.3988%
168 राजधोबी 29532 0.0226%
169 राजपूत 4510733 3.4505%
170 राजभर 224722 0.1719%
171 राजवंशी (रिसिया/देशिया या पोलिया) 290079 0.2219%
172 रौतिया 587 0.0004%
173 रंगरेज (मुस्लिम) 43347 0.0332%
174 रंगवा 3001 0.0023%
175 लहेड़ी 84278 0.0645%
176 लालबेगी 2720 0.0021%
177 लोहरा, लोहरा 204245 0.1562%
178 वनपर 20371 0.0156%
179 विरजिया (Birjia) 169 0.0001%
180 शिवहरी 4835 0.0037%
181 शेख 4995897 3.8217%
182 शेरशाहबादी 1302644 0.9965%
183 साई / फ़क़ीर / दिवान / मदार (मुस्लिम) 663197 0.5073%
184 सामरी वैश्य 7327 0.0056%
185 सावर 723 0.0006%
186 सिंदुरिया बनिया / कैथल वैश्य / कथबनिया 176310 0.1349%
187 सुकियार 901 0.0007%
188 सुरजापुरी मुस्लिम शेख ( शेख, सैयद, मल्लिक, मोगल, पठान को छोड़कर) ( केवल पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, एवं अररिया ज़िलों के लिए) 2446212 1.8713%
189 सूत्रधार 499 0.0004%
190 सेखड़ा 248948 0.1904%
191 सैकलगर ( सिकालगर) (मुस्लिम) 18936 0.0145%
192 सैंथवार 20505 0.0157%
193 सैयद 297975 0.2279%
194 सोनार 893276 0.6833%
195 सोयर 19782 0.0151%
196 सोरिया पहाड़िया (Sauria Paharia) 7444 0.0057%
197 सौटा (सोता) 107 0.0001%
198 संतराश (केवल नवादा ज़िले के लिए) 287 0.0002%
199 संथाल (Santal) 576100 0.4407%
200 हरि, मेहतर, भंगी 255582 0.1955%
201 हलालखोर 7611 0.0058%
202 हलुवाई 794752 0.6080%
203 हो 143 0.0001%
204 गोलवारा 596 0.0005%
205 बंगाली कायस्थ 18443 0.0141%
206 दर्जी (हिन्दू) 8560 0.0065%
207 खत्री 29391 0.0225%
208 धरामी 312 0.0002%
209 सूतिहार 7318 0.0056%
210 नवेसूद 2009 0.0015%
211 भूमिज 1579 0.0012%
212 बहेलिया 8026 0.0061%
213 रस्तोगी 8494 0.0065%
214 केवानी 1186 0.0009%
215 अन्य 96558 0.0739%

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार जातीय गणना रिपोर्टः सरकारी नौकरियों में कायस्थ सबसे अधिक, राज्य में सिर्फ 7 फीसद लोग ग्रेजुएट

नीतीश से मिलकर सांसद जावेद व इलाके के विधायक बोले- सुरजापुरी को मिले ईबीसी आरक्षण

मंगलवार को बिहार विधानसभा के पटल पर रखी जायेगी जाति गणना की पूरी रिपोर्ट

सुरजापुरी मुसलमानों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाये: सांसद डॉ. जावेद

बिहार विधानसभा व कैबिनेट में किन जातियों को कितना प्रतिनिधित्व मिला है? 

“जातीय गणना कर बिहार में उन्माद फैलाना चाहती है नीतीश सरकार”: अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह 

“सभी वर्गों का होगा विकास”, जाति आधारित रिपोर्ट पर बोले नीतीश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज के इस गांव में बढ़ रही दिव्यांग बच्चों की तादाद

बिहार-बंगाल सीमा पर वर्षों से पुल का इंतज़ार, चचरी भरोसे रायगंज-बारसोई

अररिया में पुल न बनने पर ग्रामीण बोले, “सांसद कहते हैं अल्पसंख्यकों के गांव का पुल नहीं बनाएंगे”

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार