Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सुरजापुरी मुसलमानों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाये: सांसद डॉ. जावेद

डॉ. जावेद ने कहा कि जाति आधारित जनगणना ने साफ कर दिया है कि राज्य में पिछड़े लोगों की आबादी सबसे अधिक है और वह सुरजापुरी मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग का आरक्षण दिलाने को लेकर बहुत पहले से प्रयासरत हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
kishanganj mp dr jawaid azad

किशनगंज के सांसद डॉ. जावेद आज़ाद ने सुरजापुरी मुसलमानों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की है।


उन्होंने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में सुरजापुरी मुसलमानों को आरक्षण मिला हुआ है, उसी तर्ज पर बिहार में भी सुरजापुरी मुसलमानों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मिलना चाहिए।

डॉ. जावेद ने कहा कि जाति आधारित जनगणना ने साफ कर दिया है कि राज्य में पिछड़े लोगों की आबादी सबसे अधिक है और वह सुरजापुरी मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग का आरक्षण दिलाने को लेकर बहुत पहले से प्रयासरत हैं।


“2003 में मैंने, मिनिस्टर ज़ाहिदुर रहमान और मिनिस्टर महबूब अली कैसर साहब के साथ मिलकर आदरणीय लालू जी से रिक्वेस्ट किया था। अपनी मांग मनवाने के लिए हमोलोगों ने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा तक पेश कर दिया था। हम आभार व्यक्त करना चाहते हैं कि लालू जी ने सर्वे कराया और सुरजापुरी को अनेक्स्चर टू में लिया गया,” उन्होंने कहा।

सांसद डॉ. जावेद ने आगे कहा, “जब एग्रीकल्चर कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए आदरणीय नीतीश जी आए थे तो हमलोगों ने उनसे इसपर चर्चा की थी। उन्होंने वादा किया था, लेकिन उसमें अभी तक कोई पहल नहीं हो पायी है। बाकी समाज की तरह सुरजापुरी को भी आरक्षण मिलना चाहिए।”

Also Read Story

बक्खो: पसमांदा मुस्लिम की अनसुनी कहानी

कौन हैं बिहार में 65% आरक्षण ख़त्म करने के लिये हाईकोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ता?

बिहार: पटना हाईकोर्ट ने 65 प्रतिशत आरक्षण वाले कानून को किया रद्द

बिहार जातीय गणना में मुस्लिम ‘कलाल-एराकी’ व ‘कसेरा-ठठेरा’ जातियों को ‘बनिया’ में गिने जाने से चिंता बढ़ी

बिहार में 75 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक पर राज्यपाल की लगी मुहर

अनुसूचित जाति की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाले मुसहर सबसे पिछड़े क्यों हैं?

बिहार की मुस्लिम जातियां: पलायन में मलिक व सुरजापुरी आगे, सरकारी नौकरी में भंगी व सैयद, शेरशाहबादी कई पैमानों पर पीछे

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

बिहार जाति गणना में सुरजापुरी मुस्लिम की आबादी कम बताई गई है: किशनगंज सांसद

पूरे देश में हो जाति आधारित गणना

बिहार में हुई हालिया जाति आधारित गणना को लेकर सांसद डॉ. जावेद ने कहा कि इस तरह का सर्वे पूरे देश में होना चाहिए। इसके अलावा अलग-अलग जाति और वर्ग की शैक्षणिक व आर्थिक स्थिति का आकलन भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े लोग आगे आएं, ऐसा सपना बापू (महात्मा गांधी) का था और यही सपना हमारे नेता राहुल गांधी का भी है।

“हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी ने पार्लियामेंट में कहा कि एक तरफ 65-70 फीसद आबादी पिछड़ा है। उन्होंने उदाहरण भी दिया कि 90 सीनियर ऑफिसर जो हिंदुस्तान की हर मशीनरी को चलाते हैं। उसमें 80-85 परसेंट आबादी का रिप्रिजेंटेशन सिर्फ 3 या 4 लोग करते हैं। ऐसा होना नहीं चाहिए,” उन्होंने कहा।

डॉ. जावेद आजाद ने आगे कहा, “समाज में सभी लोगों को मौका मिलना चाहिए। ऐसा तो है नहीं कि हमसे कोई ज्यादा समझदार है या हम किसी की तुलना में ज्यादा समझदार हैं। जिसको अवसर मिलता है, उसकी गुणवत्ता पता चल जाती है। हम अपने नेता राहुल गांधी की तरह मांग करते हैं कि जाति गणना पूरे देश में हो।”

किशनगंज में हो रहा तेज गति से विकास

प्रेस काॅन्फ्रेंस में डॉ. जावेद ने दावा किया कि पूरे बिहार में सबसे ज्यादा विकास कार्य किशनगंज में हो रहा है और पिछले 25-30 सालों में जितना विकास का काम काम हुआ है उससे अधिक कार्य उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुआ है।

“पूरे बिहार में जितने पुल बन रहे हैं, उसका एक तिहाई किशनगंज में बन रहा है। कभी हमने सोचा नहीं था कि हमारे यहां एक नेशनल हाई-वे रहते हुए एक्सप्रेस-वे बनेगा, जो हमने गडकरी साहब से मांग कर लिया। हमलोग बचपन से सुनते आ रहे थे कि गलगलिया से अररिया तक रेलवे शुरू होगा, आज उस पर शुरू से काम हो रहा है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “इलाके में बॉर्डर रोड बन रहा है, फ्लाई ओवर्स बन रहे है। किशनगंज से होते हुए बहादुरगंज से लेकर टेढ़ागाछ तक सड़क बन रही है। बायसी से दिघलबैंक होते हुए नेपाल बॉर्डर तक चौड़ी सड़क बन रही है। किशनगंज और ठाकुरगंज में 65-70 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे का काम शुरू होने वाला है।”

इसके अलावा सांसद डॉ. जावेद ने अपने द्वारा पास करवाए गए कामों की लंबी सूची गिनाई। उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स शुरू होने से लेकर पासपोर्ट ऑफिस खुलने तक का क्रेडिट लिया। हालांकि सांसद ने किशनगंज के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस को लेकर कहा कि वह इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार आरक्षण संशोधन विधेयक सदन में पास, अब 75 फीसद होगा आरक्षण

बिहार में प्रजनन दर, आरक्षण और 94 लाख गरीब परिवारों पर सदन में क्या बोले नीतीश कुमार

नीतीश सरकार 94 लाख गरीब परिवारों को देगी दो-दो लाख रुपये, आवास के लिए सहायता राशि भी बढ़ाएगी

बिहार जातीय गणना रिपोर्टः सरकारी नौकरियों में कायस्थ सबसे अधिक, राज्य में सिर्फ 7 फीसद लोग ग्रेजुएट

नीतीश से मिलकर सांसद जावेद व इलाके के विधायक बोले- सुरजापुरी को मिले ईबीसी आरक्षण

मंगलवार को बिहार विधानसभा के पटल पर रखी जायेगी जाति गणना की पूरी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान