Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह का निधन

2010 में वह बेगूसराय ज़िले के साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से जदयू टिकट पर विधायक बनी थीं। इस चुनाव में उन्होंने 46,391 वोट लाकर राजद के श्रीनारायण यादव को 11,111 वोटों से हराया था।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
former bihar minister parveen amanullah

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह का 63 साल की उम्र में रविवार को देहांत हो गया है। प्रवीण अमानुल्लाह दिल्ली NCR में इलाजरत थीं।


वह पूर्व किशनगंज सांसद व डिप्लोमेट सैयद शहाबुद्दीन की बेटी और आईएएस अफ़ज़ल अमानुल्लाह की पत्नी थीं।

Also Read Story

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा का गढ़, जहां से निकले दो मुख्यमंत्री; इतिहास और जातीय समीकरण

बिहार: रेलवे भर्ती प्रदर्शन में चार साल बाद क्यों हुई छात्र नेता ओसामा की गिरफ़्तारी?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

2010 में वह बेगूसराय ज़िले के साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से जदयू टिकट पर विधायक बनी थीं। इस चुनाव में उन्होंने 46,391 वोट लाकर राजद के श्रीनारायण यादव को 11,111 वोटों से हराया था। इसके बाद उन्हें नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री भी बनाया गया था।


हालांकि, 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने नीतीश कैबिनेट के साथ-साथ जदयू से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। आम आदमी पार्टी ने प्रवीण अमानुल्लाह को तत्कालीन भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिंहा के खिलाफ पटना साहिब से मैदान में उतारा था। इस चुनाव उन्हें मात्र 16,381 वोट (0.84%) हासिल हुए थे।

इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, प्रवीण अमानुल्लाह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई की थी। Bihar Right to Information Manch (BRIM) के संयोजक के रूप में वह RTI आंदोलन में सक्रिय रहीं और उन्होंने 600 से ज़्यादा RTI आवेदन दायर किए।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं