बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एसटीईटी परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डमी एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए मान्य नहीं है। यह अभ्यर्थियों को सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने द्वारा भरी हुई जानकारी को मिलान करने के लिए जारी किया गया है।
Also Read Story
ऐसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
- सबसे पहले bsebstet.com पर जाएं।
- Already Registered सेक्शन में View/Apply पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- Admit Card पर क्लिक कर डाउनलोड कर लें।
STET परीक्षा का सिलेबस
एसटीईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर वर्ग 9-10 शिक्षकों के लिए तथा दूसरा पेपर वर्ग 11-12 के शिक्षकों के लिए है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 50 फीसद, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसद, एससी/एसटी, दिव्यांग तथा महिला अभ्यर्थियों को 40 फीसद अंक लाना होगा।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस पात्रता परीक्षा की वैधता जीवनपर्यन्त (लाइफटाइम) है।
एसटीईटी परीक्षा पेपर-I (वर्ग 9-10) व पेपर-II (वर्ग 11-12) का सिलेबस देखने के लिए विषय के नाम पर क्लिक करें।
STET पेपर-I (वर्ग 9-10) के लिए) | STET पेपर-II (वर्ग 11-12) के लिए) |
हिंदी | हिंदी |
ऊर्दू | ऊर्दू |
बंग्ला | बंग्ला |
मैथिली | मैथिली |
संस्कृत | संस्कृत |
नृत्य | मगही |
अरबी | अरबी |
फारसी | फारसी |
भोजपूरी | भोजपूरी |
अंग्रेज़ी | अंग्रेज़ी |
गणित | पाली |
विज्ञान | प्राकृत |
सामाजिक अध्ययन | गणित |
शारीरिक शिक्षा | भौतिकी |
संगीत | रसायन शास्त्र |
फाइन आर्ट्स | जन्तु विज्ञान |
इतिहास | |
भूगोल | |
राजनीति शास्त्र | |
सामाजिक विज्ञान | |
अर्थशास्त्र | |
दर्शन-शास्त्र | |
मनोविज्ञान | |
गृह विज्ञान | |
वाणिज्य | |
कम्प्यूटर विज्ञान | |
कृषि विज्ञान | |
संगीत | |
वनस्पति विज्ञान |
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
कितना फॉर्म डाला गया है एसटीईटी में यह मेंशन कीजिए
Bihar police Admita cad
https://mainmedia.in/bihar-police-constable-written-exam-admit-card-released/