Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC Teacher Exam Question – Answer: वर्ग 9-10 अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन विषय में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

शुक्रवार को सभी (वर्ग 1-12) के अभ्यर्थियों के लिए BPSC ने भाषा के पेपर का आयोजन किया था। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सामान्य अध्ययन की तुलना में भाषा का पेपर कम कठिन था। भाषा पेपर के आसान होने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre general studies question answer of 9 - 10 class paper two

शनिवार को पहली पाली में वर्ग 9-10 के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन तथा विषय से संबंधित पेपर का आयोजन किया गया। दूसरी पाली में वर्ग 11-12 के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन तथा विषय से संबंधित विषय की परीक्षा आयोजित होनी है।


शुक्रवार को सभी (वर्ग 1-12) के अभ्यर्थियों के लिए BPSC ने भाषा पेपर का आयोजन किया था। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सामान्य अध्ययन की तुलना में भाषा का पेपर कम कठिन था। भाषा पेपर के आसान होने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

उल्लेखनीय है कि भाषा के पेपर की परीक्षा 100 अंकों की हुई थी। इस पेपर में पास करने के लिए संयुक्त रूप (अंग्रेजी+संबंधित भाषा) से 30 अंक लाना अनिवार्य है। पेपर के पहले भाग में अंग्रेज़ी के 25 प्रश्न, दूसरे भाग में हिन्दी, उर्दू और ‌बांग्ला में से किसी एक विषय‌ से 75 प्रश्न पूछे गए।


परीक्षा में पूछे गए मुख्य प्रश्नों के उत्तर

1. 10 वर्ष पूर्व रमेश एवं राजीव की आयु का अनुपात 1:3 था। अब से 5 वर्ष पश्चात यह अनुपात 2:3 हो जायेगा। वर्तमान में उनकी आयु का अनुपात क्या है?

(A) 2:5

(B) 3:5

(C) 1:2

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) 3:5

 

2. यदि मैं अपने घर से 5 कि० मी० प्रति घंटा की गति से स्टेशन के लिए चलता हूँ, तो मेरी गाड़ी मेरे स्टेशन पहुँचने से 7 मिनट पहले छूट चुकी होती है। किन्तु यदि मैं 6 कि० मी० प्रति घंटा की गति से चलता हूँ, तो मैं स्टेशन पर गाड़ी के छूटने से 5 मिनट पहले पहुँच जाता हूँ। तदनुसार, मेरे घर और स्टेशन के बीच की दूरी क्या है?

(A) 7 कि० मी०

(B) 6.5 कि० मी०

(C) 6 कि० मी०

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (C) 6 कि० मी०

 

3. P और Q की औसत मासिक आय ₹ 5,050 है। Q और R की औसत मासिक आय ₹ 6,250 है तथा P और R की औसत मासिक आय ₹ 5,200 है। P की मासिक आय है

(A) ₹3,500

(B) ₹4,050

(C) ₹4,000

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (C) ₹4,000

 

4. यदि P का 30%, Q के 40% में जोड़ दिया जाय, तो वह Q का 80% हो जाता है। तदनुसार Q, P का कितना प्रतिशत है?

(A) 40%

(B) 50%

(C) 75%

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (C) 75%

 

5. A, B, C, D के बीच 5 : 2 : 4 : 3 के अनुपात में धन का वितरण किया जाना है। यदि C को D से ₹ 1,000 अधिक मिलते हैं, तो

B का हिस्सा क्या है?

(A) ₹500

(B) ₹1,500

(C) ₹2,000

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (C) ₹2,000

 

6. एक दुकानदार एक घड़ी बेचते समय बिक्री मूल्य पर 5% छूट देता है। यदि वह उस पर 6% छूट दे देता है, तो उसे पहले से ₹ 15 कम का लाभ मिलेगा। तदनुसार, उस घड़ी का अंकित बिक्री मूल्य क्या है?

(A) ₹1,400

(B) ₹1,500

(C) ₹1,800

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) ₹1,500

 

7. तीन संख्याएँ 3:4:5 के अनुपात में हैं। उनमें सबसे बड़ी एवं सबसे छोटी संख्याओं का योग, दूसरी संख्या तथा 52 के योग के बराबर है। तदनुसार, सबसे छोटी संख्या कौन-सी है?

(A) 27

(B) 39

(C) 52

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) 39

 

8. यदि 2^(2n-1) = 1/8^(n-3), तो n का मान है?
(A) 3

(B) 2

(C) – 2

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) 2

 

9. निम्नलिखित में से कौन-सा फोटो-इलेक्ट्रिक उपकरण डिजिटल अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त है?

(A) फोटो-वोल्टिक सेल

(B) फोटो-उत्सर्जक सेल

(C) फोटो-डायोड

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) फोटो-वोल्टिक सेल

 

10. किसी विखण्डनीय द्रव्य का क्रान्तिक द्रव्यमान होगा

(A) एक किलोग्राम समतुल्य

(B) श्रंखला अभिक्रिया हेतु आवश्यक न्यूनतम द्रव्यमान

(C) 1010 जूल के समतुल्य विराम द्रव्यमान

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) श्रंखला अभिक्रिया हेतु आवश्यक न्यूनतम द्रव्यमान

 

11. फलों को जबरदस्ती पकाने के लिए निम्नलिखित में से किस गैस का उपयोग किया जाता है?

(A) ईथेन

(B) एथिलीन

(C) मेथिलीन

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर- (B) एथिलीन

 

12. निम्नलिखित में से किसकी ऑक्टेन संख्या शून्य है?

(A) आइसो-ऑक्टेन

(B) निओ-ऑक्टेन

(C) n-ऑक्टेन

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

13. लीची का खाद्य भाग है

(A) एरिल

(B) थैलेमस

(C) बीज कोट

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) एरिल

 

14. आणविक ऑक्सीजन का पत्तियों से निकलना कौन-सी भौतिक क्रिया है?

(A) विसरण

(B) वाष्पोत्सर्जन

(C) परासरण

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) विसरण

 

15. किसी गुणसूत्र पर जीनों की आपेक्षिक स्थिति ज्ञात करने की प्रक्रिया कहलाती है

(A) जीनोम का चलना

(B) गुणसूत्र का चलना

(C) जीन मानचित्रण

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (C) जीन मानचित्रण

 

16. ब्रायोफाइट में बीजाणु मातृ कोशिका होती है

(A) अगुणित

(B) द्विगुणित

(C) त्रिगुणित

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) द्विगुणित

 

17. भारत सरकार द्वारा पर्यावरण और वन की सुरक्षा के लिए किस वर्ष NGT (नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की स्थापना की गई थी?

(A) 2010

(B) 2011

(C) 2012

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) 2010

 

18. भारत के किस शहर ने सबसे पहले पानी के नीचे मेट्रो की शुरुआत की?

(A) कोच्चि

(B) विशाखापत्तनम

(C) बेंगलुरु

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) कोच्चि

 

19. भारत की G20 अध्यक्षता में पर्यटन कार्यसमूह की बैठक कहाँ हुई थी?

(A) पटना (बिहार)

(B) श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)

(C) रामनगर (उत्तराखंड)

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)

 

20. इनमें से किसने राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका कुश्ती चैम्पीयनशिप में रजत पदक प्राप्त किया?

(A) लीज़ा तोमर

(B) निर्जला

(C) पुष्पा यादव

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) निर्जला

 

21. उपन्यास टॉम्ब ऑफ सैंड के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2022 किसने जीता?

(A) गीतांजलि श्री और डेज़ी रॉकवेल

(B) डेविड डिओप और अन्ना मोस्कोवाकिस

(C) मैरीलिन बूथ और जोखा अल्हार्थी

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) गीतांजलि श्री और डेज़ी रॉकवेल

 

22. भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर कौन मुख्य अतिथि थे?

(A) मोहम्मद बिन सलमान

(B) अब्देल फतह अल-सिसी

(C) शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) अब्देल फतह अल-सिसी

 

23. बिहार के किस जिले में प्रथम तैरता हुआ सोलर ऊर्जा संयंत्र बनाया गया है?

(A) दरभंगा

(B) पश्चिम चम्पारण

(C) मधुबनी

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) दरभंगा

 

24. बिहार में निम्नलिखित में से किसे GI टैग मिला है?

(A) मगही पान

(B) बासमती चावल

(C) चंदेरी साड़ी

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) मगही पान

 

25. सूची-1 को सूची-11 से सुमेलित कीजिए

सूची-I

A. चार
B. कंकर
C. कायल
D. मांड

सूची-II

1. पंजाब का मैदान
2. डेल्टा
3. बांगर
4. तटीय मैदान

उत्तर- (B) a-2, b-3, c-4, d-1

 

26. निम्नलिखित में से कौन-सी सहायक नदी ब्रह्मपुत्र से उत्तर दिशा से नहीं मिलती है?

(A) सुबनसिरी

(B) बेलसिरी

(C) मानस

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

27. लिखापानी हिमनद भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

(A) अरुणाचल प्रदेश

(B) हिमाचल प्रदेश

(C) सिक्किम

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (A) अरुणाचल प्रदेश

 

28. मगध एवं अंग का मैदान किसके हिस्से हैं?

(A) ऊपरी गंगा का मैदान

(B) मध्य गंगा का मैदान

(C) निम्न गंगा का मैदान

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) मध्य गंगा का मैदान

 

29. जलप्रपात और नदी के निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है?

(A) जोग—शरावती

(B) कपिलधारा-कावेरी

(C) धुआँधार—गोदावरी

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

उत्तर- (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

 

30. भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों को उत्तर से दक्षिण दिशा में व्यवस्थित कीजिए :

1. काकीनाड़ा

2. मछलीपट्टनम

3. नागपट्टिनम

4. विशाखापत्तनम

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(A) 1, 2, 3, 4

(B) 4, 1, 2, 3

(C) 1, 3, 2, 4

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) 4, 1, 2, 3

 

31. 1954 में किन दो देशों के बीच कोसी सिंचाई एवं जलविद्युत् परियोजना समझौता हस्ताक्षरित हुआ था?

(A) भारतवर्ष और बांग्लादेश
(B) भारतवर्ष और चीन
(C) भारतवर्ष और नेपाल
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (C) भारतवर्ष और नेपाल

 

32. आर० एल० सिंह के वर्गीकरण स्कीम के अनुसार, बिहार किस प्रकार के जलवायु प्रदेश में आता है?

(A) आर्द्र दक्षिण-पूर्व

(B) उपार्द्र संक्रमणकालीन

(C) उपार्द्र महाद्वीपीय

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (B) उपार्द्र संक्रमणकालीन

 

33. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ का सिद्धान्त गृहीत हुआ था ?
(A) कानपुर अधिवेशन, 1925

(B) लाहौर अधिवेशन, 1929

(C) कराची अधिवेशन, 1931

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (B) लाहौर अधिवेशन, 1929

 

34. पंजाब में ‘कूका आन्दोलन’ का प्रारम्भिक उद्देश्य क्या था?

(A) सिक्ख धर्म को परिष्कृत करना

(B) पंजाब में राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना

(C) कृषक आन्दोलन का संगठन

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (A) सिक्ख धर्म को परिष्कृत करना

 

35. 1857 के विद्रोह को किसके द्वारा ‘प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के रूप में वर्णित किया गया था?

(A) वी० डी० सावरकर

(B) बाल गंगाधर तिलक

(C) बिपिन चन्द्र पाल

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (A) वी० डी० सावरकर

 

36. भारतीय किसानों के इतिहास में संगठित असहयोग का प्रथम उदाहरण कहाँ घटित हुआ था?

(A) बिहार और बंगाल

(B) मद्रास प्रेसीडेंसी

(C) पंजाब प्रॉविन्स

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (A) बिहार और बंगाल

 

37. वर्ष 1946 में बनी अन्तरिम सरकार में डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के पास कौन-सा विभाग था?

(A) रक्षा

(B) गृह

(C) खाद्य एवं कृषि

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (C) खाद्य एवं कृषि

 

38. गाँधीजी को विशेष रूप से चम्पारण आने और वहाँ के कृषकों की दयनीय स्थिति को देखने हेतु किसने अनुग्रह किया था?

(A) बृजकिशोर प्रसाद

(B) राजकुमार शुक्ल

(C) सुखराम गणेश

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (B) राजकुमार शुक्ल

 

39. मुस्लिम लीग द्वारा किस तिथि को ‘मुक्ति दिवस’ मनाया गया था?

(A) 22 दिसम्बर, 1939

(B) 17 अक्तूबर, 1939

(C) 22 दिसम्बर, 1940

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (A) 22 दिसम्बर, 1939

 

40. नैशनल कॉलेज और बिहार विद्यापीठ का शिलान्यास किसने किया था?

(A) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

(B) मौलाना अब्दुल बारी

(C) महात्मा गाँधी

(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (C) महात्मा गाँधी

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क