Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: 5 किलो सोना के साथ तस्कर गिरफ्तार

तस्कर अपनी कमर में सोने के बिस्किट बांधकर सिलीगुड़ी से पटना के लिए रवाना हुआ था। बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर बने बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर रूटीन जांच के दौरान वह पुलिस हत्थे चढ़ गया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
gold seized by purnia police

पूर्णिया पुलिस ने जिले के बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर रूटीन जांच के क्रम में 5 किलो 840 ग्राम सोने के बिस्किट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत 3 करोड़ 53 लख रुपये आंकी जा रही है।


तस्कर अपनी कमर में सोने के बिस्किट बांधकर सिलीगुड़ी से पटना के लिए रवाना हुआ था। बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर बने बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर रूटीन जांच के दौरान वह पुलिस हत्थे चढ़ गया।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने बताया कि रोजाना की तरह चेक पोस्ट पर पुलिस रूटीन जांच कर रही थी। इसी दौरान बस पर बैठा एक यात्री पुलिस को देखकर भागने लगा। संदिग्ध अवस्था में भागते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब उसकी जांच की गई, तो उसके कमर से सोने के बिस्किट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 5 किलो 840 ग्राम है।


एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला 22 वर्षीय सोमनाथ लहू सावंजी है। वह सिलीगुड़ी से सोने की बड़ी खेप लेकर पटना जा रहा था । वह पेशे से कोरियर बॉय है, जो पटना में किसी को माल डिलीवरी करने जा रहा था। पुलिस अनुसंधान कर रही है कि पकड़े गए आरोपी का तार कहां से जुड़ा है और इसके पीछे कौन है, जो इतना बड़ा रैकेट चला रहा है । आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति किसी बड़े गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी कर रहा था।

सोमनाथ लहू सावंजी ने पुलिस बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि माल वह किससे लिया है और इसमें क्या था। उसने पुलिस को बताया है कि ऑनलाइन माध्यम से उसका संपर्क सिलीगुड़ी के एक सख्स से हुआ था, जिसके पास से उन्हें यह मिला। उसे जानकारी नहीं थी कि इसमें क्या रखा है। उसने आगे पुलिस को बताया कि इस तस्करी के एवज में उसे 20 हज़ार रुपये मिले थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान