Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बालासोर ट्रेन हादसे में बिहार के 48 लोगों की मौत, 19 लापता

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 48 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 43 लोग घायल और 19 लोग अभी भी लापता हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
update from disaster management about bihar victims of balasore train accident

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 48 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 43 लोग घायल और 19 लोग अभी भी लापता हैं। दुर्घटना में बाल-बाल बचे 87 लोग ओडिशा से बिहार पहुंच चुके हैं। मृतकों में अब तक 34 के शवों को बिहार लाया जा चुका है।


मृतकों का विवरण

मधुबनी 6
मुज़फ्फरपूर 8
भागलपूर 6
पूर्वी चंपारण 5
पूर्णिया 2
नवादा 2
पश्चिम चंपारण 3
दरभंगा 2
जमुई 2
समस्तीपूर 1
बांका 1
बेगुसराय 1
खगड़िया 2
मुंगेर 1
गया 1

हादसा में हुए घायल लोगों का विवरण

मुज़फ्फरपूर 19
नवादा 1
बेगुसराय 2
भागलपूर 1
पूर्णिया 1
समस्तीपूर 1
सीतामढ़ी 1
दरभंगा 1
खगड़िया 1
कैमूर 1
जमुई 1
मधेपूरा 1
मधुबनी 1
मुंगेर 2
पूूर्वी चंपारण 3

लापता लोगों का विवरण

मधुबनी 5
दरभंगा 2
भागलपूर 1
समस्तीपूर 2
पूर्वी चंपारण 2
सीतामढ़ी 3
बेगुसराय 1
शेखपुरा 1
पटना 1
सिवान 1

अधिकारियों की टीम ने किया ओडिशा का दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर हादसे में बिहार के घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में मदद करने व उनका हाल चाल जानने के लिए अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ओडिशा भेजी गई थी। टीम ने ओडिशा के बालासोर के जिलाधिकारी, रेलवे, बीएमसी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति का जायज़ा लिया तथा उन अस्पतालों का भी दौरा किया, जहां बिहार के लोग इलाजरत है। इन अस्पतालों में एम्स भूवनेश्वर, फकीर मेडिकल कॉलेज व कटक स्थित एस.बी. मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। मरीजों से मिलने के उपरांत अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनका ढांढ़स बंधाया।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

टीम ने हेल्प डेस्क कम इनफार्मेशन सेंटर का भी मुआयना किया और ओडिशा के मुख्य सचिव तथा विकास आयुक्त के साथ बैठक कर उनको सभी विषय वस्तु से अवगत कराया।


ज्ञात हो कि बिहार के अधिकारियों की टीम तीन दिनों से लगातार उक्त स्थान पर हादसे में घायल बिहार के नागरिकों को सहायता पहुंचाने के लिए कैंप कर रही है। यह टीम कल बुधवार तक ओडिशा में रहकर पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे