Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बिहार की किशनगंज पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने के नाम पर पैसे की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पैसे की ठगी करने के आरोप में संस्था के चैयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
kishanganj news

बिहार की किशनगंज पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने के नाम पर पैसे की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पैसे की ठगी करने के आरोप में संस्था के चैयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


मामले का खुलासा तब हुआ जब असम के बरपेटा निवासी रमजान अली अहमद नामक व्यक्ति ने किशनगंज टाउन थाने में छह जून को शिकायत दर्ज की। पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक उसके पुत्र को किशनगंज के ख्वाजा गरीब नवाज मेडिकल मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने के नाम पर संस्था के चैयरमैन डॉ. मोहम्मद अली सिद्दीकी और उसके अन्य ट्रस्टी के द्वारा लगभग 14 लाख रुपये नगद और बैंक खाते में मंगवाये गये।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

पैसा देने के कई महीनों बाद भी जब छात्र का दाखिला मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ। पीड़ित के द्वारा संस्था के सदस्यों पर दवाब बनाया तो कुछ पैसे लौटा दिये और बाकी बचे पैसे को लौटाने के नाम पर टाल मटोल करने लगा। जबकि किशनगंज में संस्था का ऐसा कोई मेडिकल कॉलेज है ही नहीं।


किशनगंज पुलिस कप्तान डॉ. इमानुल हक मेगनु ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना का अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि अभियुक्त डॉ० मो० अली सिद्दीकी के द्वारा वादी के बेटा का मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के लिए पहले तीन लाख रुपये नगद, फिर छह लाख रुपये बैंक के खाता में मंगवाये गये तथा चार लाख रुपये काजी तौफिक इस्लाम के खाते में और पुनः एक लाख रुपये नगद लिये गये। यानी कुल चौदह लाख रुपये लिये गये और उसमें से कुछ रुपये वादी को वापस भी किये गये, परन्तु शेष रुपये मांगने पर टालमटोल करने लगे।

एसपी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दाखिला करने के नाम ठगी करने के आरोप में संस्था के चैयरमैन डॉ० मो. अली सिद्दीकी को किशनगंज बस स्टैण्ड से 6 जून को गिरफ्तार कर तथा दूसरे आरोपी काजी तौफिक इस्लाम का खाता फ्रिज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उक्त ट्रस्ट की मान्यता को रद्द करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने आम जनों से अपील कर कहा कि इस तरह के फर्जीवाड़े के झांसे में ना आयें। ऐसी फर्जी संस्था की शिकायत मिलती है तो नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज अवश्य ही करायें।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान