Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में बिहार के इतने यात्रियों की मौत

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्णिया के दो तथा मुज़फ्फरपूर और पूर्वी चंपारण के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
Odisha train accident image

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्णिया के दो तथा मुज़फ्फरपूर और पूर्वी चंपारण के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। हादसे में सुरक्षित अन्य 40 यात्रियों को बालसोर से बस द्वारा बिहार लाया जा रहा है। इनमें अररिया के 24, दरभंगा के नौ, समस्तीपुर के तीन, किशनगंज और सीतामढ़ी के दो-दो व्यक्ति हैं।


ज्ञात हो कि ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भयानक टक्कर में कम से कम 261 लोगों की मौत और लगभग 900 लोग घायल हो गए। यह टक्कर बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच हुई।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

इस हादसे के कारण 48 ट्रेनों को रद्द, 39 को डायवर्ट और 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मरने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और दुर्घटना में मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।


घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई रेल दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। इस घटना से मर्माहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। ईश्वर मृतकों के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान