Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

Begusarai Lok Sabha Seat: भाजपा के दिग्गज गिरिराज सिंह का मुक़ाबला तीन बार के सीपीआई विधायक अवधेश कुमार राय से

गिरिराज सिंह 2002 से मई 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) रहे हैं। 2008-2010 के बीच वह बिहार के सहकारिता मंत्री और 2010-2013 के बीच पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री रहे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :

पिछले दो लोकसभा चुनावों से बिहार की बेगूसराय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का क़ब्ज़ा रहा है। 2014 में भाजपा के भोला सिंह और 2019 में गिरिराज सिंह बेगूसराय से सांसद चुने गये। इस बार वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह का मुक़ाबला कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के अवधेश कुमार राय से हो रहा है। बेगूसराय सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण यानी कि 13 मई को मतदान होना है।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के गिरिराज सिंह ने सीपीआई के ही कन्हैया कुमार को इस सीट पर बड़ी शिकस्त दी थी। पिछले चुनाव में राजद ने भी बेगूसराय सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। राजद के तनवीर हसन ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, इस बार सीपीआई और राजद दोनों ही दल विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल है, ऐसे में इसका फायदा सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार को मिल सकता है।

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में तक़रीबन 22 लाख वोटर हैं, जिसमें पुरुष वोटर साढ़े ग्यारह लाख और महिला वोटर तक़रीबन साढ़े दस लाख हैं।


बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं – चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बेगुसराय, बखरी और साहेबपुर कमाल। इनमें से चार विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन और तीन सीटों पर एनडीए गठबंधन क़ाबिज़ है।

01.01.2024 को प्रस्तावित फाइनल रोल में वोटरों की संख्या
No. Assembly Name Male Female Third Gender Total Voters
141 Cheria Bariarpur 141838 129537 16 271391
142 Bachhwara 165662 148102 8 313772
143 Teghra 160366 145217 12 305595
144 Matihani 192000 172327 2 364329
145 Sahebpur Kamal 141320 127553 6 268879
146 Begusarai 189692 169829 8 359529
147 Bakhri (SC) 154307 140410 9 294726
बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटर 2178221

चेरिया बरियारपुर से राजद के राजवंशी महतो, बछवाड़ा से भाजपा के सुरेन्द्र मेहता, बेगूसराय से भाजपा के कुंदन कुमार, तेघड़ा से सीपीआई के रामरतन सिंह, मटिहानी से जदयू के राज कुमार सिंह, बखरी से सीपीआई के सूर्यकान्त पासवान और साहेबपुर कमाल से राजद के सत्तानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन मौजूदा एमएलए हैं।

बेगुसराय से किसने कब जीता चुनाव

1951 में कांग्रेस के मथुरा प्रसाद मिश्र यहां से सांसद बने। उस समय बेगूसराय सीट का नाम ‘मुंगेर नॉर्थ वेस्ट’ था। मथुरा प्रसाद मिश्र 1957 और 1962 में भी कांग्रेस की टिकट पर बेगुसराय सीट से सांसद चुने गये थे।

1967 में सीपीआई के योगेन्द्र शर्मा, 1971 में कांग्रेस (ओ) के श्यामानंदन मिश्र, 1977 में भारतीय लोकदल के टिकट पर श्यामानंदन मिश्र, 1980 तथा 1984 में कांग्रेस (आई) के कृष्णा शाही, 1989 में जनता दल के ललित विजय सिंह, 1991 में एक बार फिर कांग्रेस के कृष्णा शाही यहां से सांसद बने।

1996 में निर्दलीय प्रत्याशी रमेंद्र कुमार ने कांग्रेस के कृष्णा शाही को हराकर इस सीट पर क़ब्ज़ा किया। 1998 तथा 1999 में कांग्रेस के राजो सिंह, 2004 में जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, 2009 में जदयू के डॉ. मोनाज़िर हसन, 2014 में भाजपा के भोला सिंह और 2019 में गिरिराज सिंह बेगुसराय के सांसद निर्वाचित हुए।

बिहार विधानसभा चुनाव-2020

2020 के विधानसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मत महगठबंधन (राजद+कांग्रेस+लेफ्ट) को प्राप्त हुए थे। वहीं, वोट प्राप्त करने के मामले में एनडीए गठबंधन दूसरे और लोक जनशक्ति पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन को 4,75,445 वोट, एनडीए गठबंधन को 3,77,037 और लोक जनशक्ति पार्टी को 1,39,608 वोट प्राप्त हुए थे।

Constituency RJD+ BJP+ LJP
Cheria Bariarpur 68635 27738 25437
Bachhwara 54254 54738
Teghra 85229 37250 29936
Matihani 60599 61031 61364
Sahebpur Kamal 64888 50663 22871
Begusarai 69663 74217
Bakhri 72177 71400
Total 475445 377037 139608

लोकसभा चुनाव-2019

2019 के चुनाव में बेगूसराय लोकसभा सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने एकतरफा मुक़ाबले में सीपीआई के कन्हैया कुमार को 4,22,217 वोटों से पराजित किया था। राष्ट्रीय जनता दल के तनवीर हसन तीसरे स्थान पर रहे थे। कन्हैया कुमार वर्तमान में कांग्रेस के नेता हैं और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

2019 में बेगूसराय में गिरिराज सिंह को 6,92,193 वोट, कन्हैया कुमार को 2,69,976 वोट हासिल हुए थे। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे तनवीर हसन को 1,98,233 वोट मिले थे।

विधानसभा वार मिले वोट

2019 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट के अन्तर्गत आने वाले सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बढ़त ली थी। चेरिया बरियारपुर और साहेबपुर कमाल विधानसभा में राजद दूसरे नंबर पर थी और बाक़ी 5 विधानसभा क्षेत्रों में सीपीआई दूसरे नंबर पर थी।

चेरिया बरियारपुर में भाजपा के गिरिराज सिंह को 83,480, सीपीआई के कन्हैया कुमार को 26,288 और राजद के तनवीर हसन को 31,435 वोट हासिल हुए थे। इसी तरह, बछवाड़ा में भाजपा 93,423, सीपीआई 46,962 और राजद 31,819 वोट लाने में सफल रही थी।

Also Read Story

Hajipur Lok Sabha Seat: चिराग बचा पायेंगे अपने पिता राम विलास पासवान की विरासत या पहली बार जलेगी लालटेन?

Siwan Lok Sabha Seat: राजद के अवध बिहारी चौधरी, जदयू की विजयलक्ष्मी और निर्दलीय हिना शहाब के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला

बिहार: चौथे चरण में 56.8% मतदान, बेगूसराय में सबसे अधिक वोटिंग

उजियारपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भिड़ेंगे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता

Munger Lok Sabha Seat: जदयू के दिग्गज ललन सिंह का मुक़ाबला बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता कुमारी से

Darbhanga Lok Sabha Seat: भाजपा के गढ़ में गोपाल जी ठाकुर को चुनौती देंगे राजद के ललित कुमार यादव

विकास हो या न हो नीतीश के गाँव कल्याण बिगहा के लोग जदयू को क्यों वोट करते हैं?

बिहार: तीसरे चरण में 60% वोटिंग, अररिया में सबसे अधिक मतदान

अररिया: लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

तेघड़ा में भाजपा को 1,00,335 वोट, सीपीआई को 54,517 वोट, राजद को 13,650 वोट, मटिहानी में भाजपा को 1,21,959 वोट, सीपीआई को 45,871 वोट, राजद को 23,811 वोट और साहेबपुर कमाल में भाजपा को 75,324, राजद को 49,858 और सीपीआई को 17,832 वोट मिले।

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 1,22,504, सीपीआई को 42,240, राजद को 16,908 तथा बखरी में भाजपा को 90,552, सीपीआई को 34,207 और राजद को 29,319 प्राप्त हुए थे।

भाजपा के गिरिराज सिंह

बेगूसराय सीट पर भाजपा के 71 वर्षीय प्रत्याशी गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ पटना, समस्तीपुर और बेगूसराय में तीन मुक़दमे दर्ज हैं। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

गिरिराज सिंह 2 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 8 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके ऊपर 75 लाख रुपये का क़र्ज़ है। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 2 करोड़ 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के ऊपर 15 लाख रुपये का क़र्ज़ है।

राजनीतिक पारी

गिरिराज सिंह 2002 से मई 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) रहे हैं। 2008-2010 के बीच वह बिहार के सहकारिता मंत्री और 2010-2013 के बीच पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री रहे।

2014 में वह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े। इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर वह नवादा सीट से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। इसके बाद उनको केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया।

2019 में वह बेगूसराय सीट से जीत कर दोबारा लोकसभा पहुंचे। 30 मई 2019 से 7 जुलाई 2021 तक वह केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री रहे। 2021 में उनको केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री बनाया गया।

सीपीआई के अवधेश कुमार राय

72 वर्षीय अवधेश कुमार राय के ख़िलाफ़ बेगूसराय के विभिन्न थानों में चार मुक़दमे दर्ज हैं। उन्होंने इंटर तक पढ़ाई की है। वह करीब 22 लाख रुपये की चल संपत्ति और 19 लाख रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी के पास साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति है।

तीन बार रहे चुके हैं विधायक

अवधेश कुमार राय बेगूसराय की बछवाड़ा सीट से सीपीआई के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गये हैं। वह 1990, 1995 और 2010 में बछवाड़ा से विधायक बने।

वह बछवाड़ा सीट पर 1990 से लगातार सभी विधानसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वर्ष 2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और 2020 के विधानसभा चुनाव में वह बछवाड़ा सीट पर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 में बछवाड़ा सीट पर वह भाजपा के सुरेंद्र मेहता के सामने मात्र 484 वोटों से हार गये थे। चुनाव में सुरेंद्र मेहता को 54,738 और अवधेश कुमार राय को 54,254 वोट मिले थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

सुपौल लोकसभा चुनाव: चुनाव से दो दिन पहले प्रत्याशी कलीम खान का अपहरण कर पेड़ से लटकाने का आरोप

जो 400 का नारा दे रहे थे, अब सरकार कैसे बचाई जाये सिर्फ इसका प्रयास कर रहे हैं: तारिक़ अनवर

अररिया: लोकसभा चुनाव की वोटिंग के मद्देनज़र भारत-नेपाल बॉर्डर सील, आने-जाने पर लगी रोक

अररिया: निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने पर AIMIM ने जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित

“हिन्दू, मुस्लिम किये बिना पीएम मोदी पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते”, सहरसा में बोले मनोज झा

हमारी सरकार बनी तो बिहार को स्पेशल पैकेज और स्पेशल स्टेटस दिलायेंगे: मधेपुरा में बोले तेजस्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज के इस गांव में बढ़ रही दिव्यांग बच्चों की तादाद

बिहार-बंगाल सीमा पर वर्षों से पुल का इंतज़ार, चचरी भरोसे रायगंज-बारसोई

अररिया में पुल न बनने पर ग्रामीण बोले, “सांसद कहते हैं अल्पसंख्यकों के गांव का पुल नहीं बनाएंगे”

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार