कटिहार: मनिहारी थाना क्षेत्र की दिलारपुर पंचायत के केवला ढाला बाँध पर गैस फटने से लगी आग से करीब 100 से अधिक घर जल कर राख हो गये।
पीड़ित विकास कुमार मंडल ने बताया कि दिलारपुर पंचायत के केवला ढाला बाँध पर घर में खाना बनाने के दौरान गैस लीक हो गया और आग लग गई। इसमें 100 से अधिक घर जल कर राख हो गये।
Also Read Story
वहीं, आग लगने से अलग अलग घरों में रखे 10 गैस सिलेंडर भी फट गये, जिससे आग ने और भयावह रूप ले लिया।
आग लगने से एक छोटी बच्ची, एक गाय व पांच से अधिक बकरियों के झुलसने की ख़बर है।
इसके अलावा घरों में रखे अनाज सहित कपड़े, जरूरी कागजात व अन्य सामान भी राख हो गये।
ग्रामीणों द्वारा दमकल गाड़ी को सूचना दी गई, मगर दमकल गाड़ी के देर से आने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि समय पर अगर दमकल गाड़ी पहुच जाती, तो इतनी बड़ी आगलगी की घटना नहीं घटती और आग पर काबू पा लिया जाता। आग की भयावहता देखते हुए मनिहारी प्रखंड सहित आमदाबाद व मनसाही से दमकल को बुलाया गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
अग्निकांड के पीड़ित संकर कुमार यादव ने बताया कि अगर समय पर दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच जाती, तो आज इतने घर नहीं जलते।
आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, राजस्व पदाधिकारी विवेकानंद, जिला परिषद सुमती देवी आदि मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।