Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: मरंगा बाईपास पर कार व ट्रक में टक्कर से 5 बारातियों की मौत

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड पर एक खड़ी ट्रक में टक्कर लगने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। यह वाहन अररिया के जोकीहाट स्थित भनसिया गांव से बारात के तौर पर खगड़िया जा रहा था।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
accident in purnia at maranga more

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड पर एक खड़ी ट्रक में टक्कर लगने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। यह वाहन अररिया के जोकीहाट स्थित भनसिया गांव से बारात के तौर पर खगड़िया जा रहा था। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक जोकीहाट स्थित भनसिया गांव के रहने वाले हैं।


घटना के समय वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि ड्राइवर के संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा टकराई। इसमें सवार तीन बुजुर्ग और दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई और अन्य 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं ।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हादसा मरंगा थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर करीब 2 बजे के वक्त हुआ है।


घटना के सम्बंध में डीसीएलआर परमानंद साह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया है। सबका इलाज प्रशासनिक देख रेख में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को परिवहन विभाग की ओर से मिलने वाली 5 लाख की मुआवज़ा राशि यथाशीघ्र देने की कोशिश की जाएगी।

जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह पूर्णिया व अररिया डीएम के संपर्क में हैं और मामले पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि सरकार घायल और मृतकों के परिजनों की हरसंभव सहायता करेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान