Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा: संस्कृत उच्च विद्यालय जर्जर, मवेशियों का बसेरा, सरकार की अनदेखी

विद्यालय 90 के दशक में बंद कर दिया गया था, जिसे 2018 में फिर दोबारा शुरू किया गया। फिलहाल, स्कूल में कुल 25 बच्चे नामांकित तो हैं, लेकिन उनके पढ़ने के लिए पेड़ की छाँव के अलावा कोई और जगह नहीं है। स्कूल में केवल 2 शिक्षक हैं।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
sanskrit high school saharsa

एक तरफ शौचालय की दीवार पर गोबर के थेपले लगे हैं तो दूसरी तरफ क्लासरूम में छात्रों की जगह मवेशी बैठे हैं। यह नज़ारा है सहरसा जिला मुख्यालय से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय का। महिषी प्रखंड की महिषी पंचायत का यह विद्यालय सरकारी उदासीनता का शिकार है। जर्जर हो चुकी स्कूल की इमारतों में मवेशियों का बसेरा रहता है जबकि छात्रों को पेड़ की छाँव में बैठना पड़ता है।


विद्यालय 90 के दशक में बंद कर दिया गया था, जिसे 2018 में फिर दोबारा शुरू किया गया। फिलहाल, स्कूल में कुल 25 बच्चे नामांकित तो हैं, लेकिन उनके पढ़ने के लिए पेड़ की छाँव के अलावा कोई और जगह नहीं है। स्कूल में केवल 2 शिक्षक हैं। उनमें से एक जटाशंकर झा ने बताया कि 1960 में स्थापित हुआ यह विद्यालय 90 के दशक तक चला लेकिन किन्ही कारणों से इसे बंद कर दिया गया। 2018 में शिक्षा मंत्री रहे अशोक चौधरी ने स्कूल को दोबारा शुरू करवाया, लेकिन इसकी जर्जर इमारतों के निर्माण की पहल नहीं की गई।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक जटाशंकर झा आगे कहते हैं, 2021 में इस स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण हुआ था लेकिन उसकी चाबी उन्हें अब तक नहीं दी गई है। निर्माण के बाद बड़ा सा बोर्ड लगा दिया गया है, लेकिन नई ईमारत बनने के बावजूद उसे स्कूल प्रशासन को अब तक नहीं सौंपा गया है।


प्रधानाध्यापक जटाशंकर की मानें, तो उन्होंने कई बार जिले के इंजीनियर से भवन की चाबी मांगी, लेकिन अब तक उन्हें चाबी नहीं दी गई है।

स्कूल से पंजीकृत ज्यादातर छात्र बाहर से ही पढ़ाई करते हैं, लेकिन कुछ बच्चे ऐसे हैं जो रोज़ाना स्कूल पहुँचते हैं। नौंवीं कक्षा के विद्यार्थी मोनू कुमार ने कहा कि वह रोज़ाना स्कूल आता है और पेड़ की छांव में बैठ कर पढ़ता है।

रिटायर संस्कृत शिक्षक दशरथ झा बलवंत इसी विद्यालय से पढ़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय, सहरसा कोसी कमिश्नरी का एकलौता संस्कृत विद्यालय है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज स्कूल जर्जर हालत में है।

उन्होंने आगे कहा कि, शिक्षा से दूर हो चुके लोग अपने मवेशी स्कूल में बांध देते हैं जिससे स्कूल के प्रांगण में गंदगी फैलती है और पढ़ने का माहौल नहीं बन पाता।

स्थानीय कार्यकर्ता गणेश चौधरी कहते हैं कि कभी इस विद्यालय से पढ़कर संस्कृत के बड़े बड़े विद्वान निकलते थे और आज स्कूल में मवेशी बांधे जाते हैं। उनकी मांग है कि सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द नवनिर्मित भवन को स्कूल प्रशासन को सौंप दे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क