Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार : राजद ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, लालू की दो बेटियां चुनाव मैदान में उतरीं

मीसा जहां पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में उतरी हैं, वहीं रोहिणी पहली बार सारण संसदीय सीट से भाग्य आजमा रही हैं। राजद ने हाल ही में 17 साल जेल में रहने के बाद अशोक महतो से शादी रचाने वाली अनीता महतो को मुंगेर से टिकट दिया है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
rjd releases list of candidates for lok sabha

राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी। हालांकि कई क्षेत्रों से पार्टी ने प्रत्याशियों को पहले ही सिंबल दे दिए थे। बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की दो पुत्रियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के नाम भी हैं।


मीसा जहां पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में उतरी हैं, वहीं रोहिणी पहली बार सारण संसदीय सीट से भाग्य आजमा रही हैं। राजद ने हाल ही में 17 साल जेल में रहने के बाद अशोक महतो से शादी रचाने वाली अनीता महतो को मुंगेर से टिकट दिया है।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी के केंद्रीय और राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा प्रत्याशी चयन एवं निर्णय लेने के लिए अधिकृत राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है। राजद ने गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को प्रत्याशी बनाया है, जबकि नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास, बांका से जय प्रकाश यादव, पूर्णिया से बीमा भारती, दरभंगा से ललित यादव तथा बक्सर से पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को टिकट दिया है।


पार्टी ने सुपौल से चन्द्रहास चौपाल को, जबकि वैशाली से बाहुबली विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को, औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा को तथा हाजीपुर से शिवचंद्र राम तथा अररिया से शाहनवाज़ आलम को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा राजद ने जहानाबाद से डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, मधुबनी से मो. अली अशरफ फातमी, वाल्मीकिनगर से दीपक यादव, शिवहर से रितू जायसवाल तथा मधेपुरा से कुमार चन्द्रदीप को प्रत्याशी बनाया है।

सिवान सीट पर नहीं हुआ प्रत्याशी का ऐलान

पार्टी ने सिवान सीट के लिये अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बिहार विधानसभा के स्पीकर रह चुके अवध बिहारी चौधरी ज़ोर-शोर से सिवान में चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताते चलें कि हिना ने 2009, 2014 और 2019 में सिवान से चुनाव लड़ा है, लेकिन तीनों चुनाव में उनकी हार हुई है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन के तहत राजद को 26 सीटें मिली है। विकासशील इंसान पार्टी को राजद ने अपने कोटे से तीन सीट दे दी है। पहले चरण में 19 अप्रैल को गया, जमुई, औरंगाबाद और नवादा में मतदान होना है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं