Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार विधानसभा सचिवालय में 54 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (सचिवालय सहायक) पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का वेतनमान 44,900-1,42,400 है। वहीं, सहायक केयर टेकर पद का वेतनमान 25,500-81,100 है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
recruitment for 54 posts in bihar assembly secretariat

बिहार विधानसभा सचिवालय में कुल 54 पदों की वैकेंसी निकली है। इनमें 50 पद सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (सचिवालय सहायक) के और 4 पद सहायक केयर टेकर के लिये हैं। इन पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत 29 जनवरी से हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है और परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित है।

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (सचिवालय सहायक) पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का वेतनमान 44,900-1,42,400 है। वहीं, सहायक केयर टेकर पद का वेतनमान 25,500-81,100 है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।


शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिये अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी को राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष की डिग्री होना चाहिए।

निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदक एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पदवार अलग-अलग ऑनलाईन आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाईन आवदन भरने के क्रम में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दर्शाये गए संबंधित पदों के बगल में दिए गए बॉक्स में सही का चिन्ह लगा देने से वे उस पद के लिए भी अभ्यर्थी समझे जाएँगे।

एक से अधिक पदों पर आवेदन करने पर अभ्यर्थियों से एक ही शुल्क लिया जायेगा। अलग-अलग पद के लिए अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिये अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जायेगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

प्रारंभिक परीक्षा के सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव और बहुविकल्पीय होंगे। बहुविकल्पीय उत्तरों में से किसी एक उत्तर का चयन करना होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती भी की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी /अंग्रेजी होगा। अगर हिन्दी व अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों में कोई भिन्नता होगी तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होंगे।

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न, सामान्य विज्ञान व गणित से 30 प्रश्न और मेंटल एबिलिटी और रीज़निंग से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे।

प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कुल उपलब्ध रिक्तियों के लगभग 10 गुणा संख्या के बराबर निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिये किया जायेगा।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिये अलग से आवेदन पत्र भरवाया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अवधि में अलग से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिये अलग से विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा। यह परीक्षा सब्जेक्टिव होगी। मेधा सूची मुख्य परीक्षा के आधार पर प्रकाशित की जाएगी।

आयु सीमा और परीक्षा शुल्क

आवेदन करने के लिये 1 अगस्त 2023 तक अभ्यर्थियों की न्यून्तम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिये। सामान्य वर्ग की महिला, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

अभ्यर्थी के उम्र के प्रमाण के लिये मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्म तिथि ही मान्य होगा।

बिहार राज्य के अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व अनारक्षित वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों तथा राज्य के बाहर के अभ्यर्थी (चाहे वे किसी भी कोटि/वर्ग के हों) के परीक्षा शुल्क 600 रूपये है। वहीं, बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों व राज्य के सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 150 रूपेय है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान