Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दरभंगा में जुगाड़ नाव पर अस्पताल पहुंचाई गई गर्भवती

दरभंगा में एक गर्भवती महिला को अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ, दर्द से महिला का बुरा हाल हो रहा था लेकिन पूरा गांव पानी में डूबा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने ट्यूब से एक जुगाड़ नाव बनाई और महिला और उसकी माँ को बिठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :

[vc_row][vc_column][vc_column_text]


 

Also Read Story

बिहार के जलवायु पत्रकारों के लिए ऑनलाइन रिपॉजिटरी

प्रदूषण की गिरफ्त में बचपन, बिहार में बढ़ती सांस की बीमारियां

क्या बिहार को एथनॉल हब बनाने का सपना बेपटरी हो रहा है?

बदलते मौसम और विकास कार्यों के बीच संघर्ष करते बिहार के काले हिरण

बिहार के जलाशयों, नदियों से क्यों गायब हो रहे घोंघे?

जलवायु परिवर्तन के चलते बिहार में फिर बढ़ रही फाइलेरिया?

राजगीर के पवित्र गर्म जलकुंडों का अस्तित्व खतरे में!

घटते घोंसले और सिकुड़ता फीडिंग ग्राउंड, बिहार का ‘गरुड़ गांव’ संकट में!

मानसिक स्वास्थ्य संकट से जूझते कोसी-सीमांचल के बाढ़ पीड़ित


ये बिहार है जहां हर साल बाढ़, करोड़ों लोगों पर आफत बनकर टूटती है। कोरोना त्रासदी के बीच आई बाढ़ से इस बार बिहार के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। ये तस्वीरें दरभंगा की हैं जो न सिर्फ बाढ़ प्रभावित लोगों की बेबसी और परेशानियां बता रही हैं बल्कि बिहार की चरमरा चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था की भी पोल खोल रही हैं।

दरभंगा में एक गर्भवती महिला को अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ, दर्द से महिला का बुरा हाल हो रहा था लेकिन पूरा गांव पानी में डूबा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने ट्यूब से एक जुगाड़ नाव बनाई और महिला और उसकी माँ को बिठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया।

[wp_ad_camp_1]

ये घटना दरभंगा के केवटी प्रखंड के असराहा गांव की है जहाँ पूरे इलाके में बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। इसी बीच आठ माह की गर्भवती महिला रुकसाना परवीन को अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ। बाढ़ के पानी में घिरे होने की वजह से सड़कें डूब चुकी थीं, कमर तक पानी होने के कारण घर से निकलना मुश्किल था। महिला का दर्द बढ़ते जा रहा था लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद घर वालों ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी से ट्यूब की नाव बनाई और गर्भवती महिला और उसकी माँ को बिठाया। इसके बाद गांव के कुछ युवक किसी तरह उसे सड़क तक लाए और फिर ऑटो पर बिठाकर केवटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया।

[wp_ad_camp_1]

इलाज़ कर रहे डॉक्टर निर्मल कुमार लाल ने बताया कि फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है बच्चे को जन्म देने में महिला को तक़रीबन एक महीने से ज्यादा का समय है । महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया है और उसे दवा दे कर घर वापस भेज दिया गया है।

इधर गर्भवती महिला की माँ कनीजा खातून ने बताया कि बाढ़ का पानी उनके घर तक पहुंच चुका है। बेटी की तबियत बिगड़ी तो किसी तरह ट्यूब के सहारे बाढ़ का पानी पार कर अस्पताल में इलाज कराया लेकिन अब भी बेटी को दर्द हो रहा है।

 

रेस्क्यू टीम में शामिल युवक साहिल अब्बासी ने बताया कि जब गर्भवती महिला को दर्द शुरू हुआ तो उन्होंने केला के थम पर ट्यूब के साथ तख्ती लगाकर जुगाड़ नाव बनाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। युवक ने कहा कि हमारी पूरी पंचायत को जिला प्रसाशन से सिर्फ एक नाव मिली है जिससे काफी परेशानी होती है, युवक ने गांव में एक और नाव दिए जाने की मांग की।

 

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बदलते मौसम में समस्तीपुर के किसानों का फलों की ओर बढ़ता कदम

बिहार में क्यों बढ़ रही हैं कुत्ता काटने की घटनाएं

वैशाली में केले के कूड़े से कैसे बनाया जा रहा रेशा

बदलते मौसम और सड़ते मुनाफे के बीच पिसते भागलपुर के केला किसान

बिहार के अररिया में क्यों बढ़ रही अजगरों की आबादी

भागलपुर: अवैध रेत खनन से गंगा की पारिस्थितिकी व डॉल्फिन पर गहराता संकट

क्या जलवायु परिवर्तन के चलते बिहार में बढ़ रहीं सर्पदंश की घटनाएं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान