Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा के नौहट्टा में आधा दर्जन से अधिक पंचायत बाढ़ की चपेट में

बाढ़ का पानी लोगों के मिट्टी के चूल्हों में घुस गया है, जिससे महिलाओं को खाने बनाने में काफी दिक्कत हो रही है। हर साल लोगों को अपना आशियाना छोड़ कर दूसरी जगह पलायन करना पड़ता है।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
nauhatta block of saharsa under flood

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और कोसी बराज से छोड़े जा रहे पानी से सहरसा जिले की दर्जनों पंचायतों में घुसे बाढ़ के पानी ने लोगो की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इस इलाके के लोगों के लिए यह समस्या नई नहीं है। हर साल इस इलाके के लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ती है।


बाढ़ में लोगों के घर से लेकर खेत खलिहान कोसी नदी में विलीन हो जाते हैं। बाढ़ से सहरसा जिला स्थित नौहट्टा प्रखंड के हाटी, केदली, बकुनिया, नौला, डेढ़ार, शाहपूर और सत्तौर पंचायत प्रभावित है। केदली पंचायत के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पानी लोगों के आंगन से लेकर घर के अंदर तक घुस चुका है। लोगों ने कहा कि स्थिति भयावह है, पानी खेतों में फैल गया है और जानवरों का चारा तक नहीं मिल पा रहा है।

Also Read Story

इस मुस्लिम-आदिवासी गांव को नदी कटान से कौन बचाएगा?

महानंदा बेसिन परियोजना: फ़ेज -2 को लेकर इंजीनियरों की कमेटी का क्षेत्र मुआयना

क्या है कोसी-मेची लिंक परियोजना, जिसे केंद्रीय बजट में मिले करोड़ों, फिर भी हो रहा विरोध?

पूर्णिया के बैसा में नदी में समा गये सैकड़ों घर, जुग्गी-झोपड़ी में हो रहा गुज़ारा, नहीं मिला मुआवज़ा

बिहार: कटिहार में बाढ़ के बीच नाव से पहुँची बारात

सिक्किम में तीस्ता ने मचाई तबाही, देसी-विदेशी 1200 पर्यटक फंसे, राहत अभियान युद्ध स्तर पर

कोसी की समस्याओं को लेकर सुपौल से पटना तक निकाली गई पदयात्रा

सहरसा में बाढ़ राहत राशि वितरण में धांधली का आरोप, समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन

पूर्णिया : महानंदा नदी के कटाव से सहमे लोग, प्रशासन से कर रहे रोकथाम की मांग

इस इलाके में बाढ़ के समय लोग घर में ही कैद हो जाते हैं। लोगो का कहना है कि इस दौरान जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं आते हैं। प्रशासन भी लोगों को इसी हाल में छोड़ देता है। केदली गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी रितेश कुमार यादव कहते हैं कि बाढ़ के कारण काम रहने के बावजूद वे घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसा लगता है कि वे अपने घरों में ही कैद हो गये हैं।


बाढ़ का पानी लोगों के मिट्टी के चूल्हों में घुस गया है, जिससे महिलाओं को खाने बनाने में काफी दिक्कत हो रही है। हर साल लोगों को अपना आशियाना छोड़ कर दूसरी जगह पलायन करना पड़ता है। सरकार जितना चाहे विकास का दावा कर ले, लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार का दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। गांव के ही सुमन कुमार कहते हैं कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और चूल्हों में पानी घुस जाने से घर में खाना नहीं बन रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

किशनगंज: रमज़ान नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

सुपौल- बाढ़ पीड़ितों को पुनर्वासित करने को लेकर ‘कोशी नव निर्माण मंच’ का धरना

Araria News: बरसात में झील में तब्दील स्कूल कैंपस, विभागीय कार्रवाई का इंतज़ार

‘हमारी किस्मत हराएल कोसी धार में, हम त मारे छी मुक्का आपन कपार में’

पूर्णिया: बारिश का पानी घर में घुसने से पांच माह की बच्ची की मौत

टेढ़ागाछ: घनिफुलसरा से चैनपुर महादलित टोला जाने वाली सड़क का कलवर्ट ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान