Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE 2023: परीक्षा केंद्रों पर लगाया जाएगा मोबाइल जैमर

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bihar education department

बीपीएससी ने शिक्षक बहाली के लिए 24 से 26 अगस्त के बीच दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। शिक्षक बहाली परीक्षा के कदाचार मुक्त आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाया जाएगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी जिला पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।


पत्र में कहा गया है कि बीपीएससी ने सूचना दी है कि परीक्षा केंद्रों में विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण मोबाइल जैमर के इंस्टॉलेशन में काफी कठिनाई हो रही है। आयोग ने मोबाइल जैमर इंस्टॉलेशन के सफल क्रियान्वयन के लिए परीक्षा कक्ष में विद्युत आपूर्ति की पूर्ण व्यवस्था (विद्युत कनेक्शन, वाइरिंग तथा स्विच बोर्ड इत्यादि) करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा बीपीएससी ने शिक्षा विभाग से प्रत्येक कमरे में फर्नीचर, दीवार घड़ी तथा अन्य जरूरी चीज़ों की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने की गुज़ारिश की है।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

निर्धारित तिथि को होगी परीक्षा

शिक्षक बहाली की परीक्षा अपने निर्धारित तिथि यानी 24, 25 और 26 अगस्त को दो पालियों में होगी। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि फिलहाल शिक्षक बहाली परीक्षा पर न तो कोई रोक है, और न ही इस पर रोक लगाने की कोई योजना है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक नहीं बन पाएंगे।


सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अभ्यर्थी अनुमान लगा रहे थे कि परीक्षा की तिथि में बदलाव हो सकता है, क्योंकि बीपीएसस द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पदों के लिए भी बीएड अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया था।

आयोग के अध्यक्ष ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि शिक्षक बहाली परीक्षा को रद्द करना और कुछ अभ्यर्थियों को अयोग्य ठहराना दो अलग-अलग बातें हैं। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से शिक्षक बहाली परीक्षा अब तक अप्रभावित है। हालांकि जिन उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराया गया है, उसके दूसरे कारण हैं। उम्मीदवारों को अपने बेहतर हित के लिए अनुमान लगाने में रियलिस्टिक होना चाहिए।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान