Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला चचरी पुल

बांस का यह पुल कटिहार ज़िले के अमदाबाद प्रखंड को मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर-2 प्रखंड से जोड़ता है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
katihar news

चचरी के किनारे लगे बांस के सहारे यह बूढ़ी अम्मा बिहार के कटिहार जिले से पश्चिम बंगाल के मालदा जा रही हैं। बांस का यह पुल कटिहार ज़िले के अमदाबाद प्रखंड को मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर-2 प्रखंड से जोड़ता है।


रघुनाथपुर ढाला, तैयबपुर ढाला, पहाड़पुर चौक से पश्चिम बंगाल सीमा तक जाने वाली इस कच्ची सड़क और चचरी पुल से आस-पास के पूर्णिया, कटिहार और मालदा ज़िले के लोग रोज़ाना आना जाना करते हैं। इस पुल से रोज़ कितने लोग गुज़रते होंगे, इसका अंदाज़ा आप इससे लगा सकते हैं कि चचरी पुल को बचाये रखने के लिए प्रतिदिन इसमें दस नए बांस जोड़े जाते हैं। इस चचरी पुल को बनाने वाले और देखरेख करने वाले मालदा निवासी सैयद जियाउद्दीन कहते हैं कि लोग देर रात तक पुल का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि आवागमन के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

Also Read Story

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

कटिहार के रहने वाले दीपक अपनी माँ के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे हैं। वह बताते हैं कि उस पार जाने का चचरी ही एक मात्र सहारा है।


मालदा के रहने वाले ध्रुव मंडल कहते हैं कि जिला मुख्यालय उनके गाँव से दूर है, इसलिए मार्केट से लेकर डॉक्टर तक के लिए वह सीमांचल के कटिहार और पूर्णिया ज़िले पर निर्भर हैं।

पूर्वी करीमुल्लापुर के मुखिया तारिक अनवर ने ‘मैं मीडिया’ को बताया कि यहाँ पहले बाँध हुआ करता था, जो 2017 की बाढ़ कट गया। तबसे यहाँ लोग चचरी पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क और पुल की स्वीकृति साल भर पहले मिल चुकी है। स्थानीय मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी बताया कि सड़क की स्वीकृति मिली है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क