Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

10 साल से बिना डॉक्टर चल रहा उप स्वास्थ्य केंद्र

बहादुरगंज प्रखंड में समेश्वर हाट का उप स्वास्थ्य केंद्र में किसी का इलाज नहीं होता। क्योंकि यहां पिछले 10- 15 साल से डॉक्टर समेत अस्पताल का कोई स्टाफ नियमित तौर पर मौजूद नहीं है।

Md Akil Alam Reported By Md Akil Aalam |
Published On :

यह किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड में समेश्वर हाट का उप स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र में किसी का इलाज नहीं होता। क्योंकि यहां पिछले 10- 15 साल से डॉक्टर समेत अस्पताल का कोई स्टाफ नियमित तौर पर मौजूद नहीं है।
इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए सात आठ किलोमीटर का सफर तय कर बहादुरगंज जाना पड़ता है।


इसको लेकर यहां के ग्रामीणों ने लोक शिकायत निवारण में आवेदन दिया था। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि सिविल सर्जन द्वारा इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है।

Also Read Story

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

लोक शिकायत निवारण में आवेदन देने वाले हबीबुर्रहमान बताते हैं कि यहां करीब 10-15 साल से कोई डॉक्टर नहीं है इसलिए यहां के लोगों को साथ 8 किलोमीटर दूर जाकर इलाज करवाना पड़ता है।


दरअसल लोक शिकायत निवारण में की गई शिकायत के जवाब में सिविल सर्जन ने मुख्य रूप से तीन बातें कहीं हैं। पहली यह कि उप स्वास्थ्य केन्द्र, समेश्वर चालू स्थिति में है, परंतु इसका भवन क्षतिग्रस्त है। दूसरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र, समेश्वर में जूली कुमारी, एएनएम के तौर पर पदस्थापित तथा कार्यरत हैं। और तीसरा यह कि चिकित्सा पदाधिकारी के तौर पर डॉ अभिमन्यु कुमार यादव का यहां पदस्थापन हुआ है, लेकिन क्योंकि इस स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं है, इसलिए उनका ट्रांसफर मेहरगंज स्वास्थ्य केंद्र में कर दिया गया है।

स्थानीय युवक मिलन कुमार सिन्हा ने बताया कि यहां पदस्थापित एएनएम जूली कुमारी महीने में केवल एक बार आती हैं और टीकाकरण कर तीन-चार घंटे में ही वापस लौट जाती हैं।

मिलन कुमार सिन्हा डीएम, व स्थानीय विधायक से इसकी जांच कर मामले का निष्पादन करने की मांग करते हैं और ऐसा नहीं होने पर वह मुख्यमंत्री दरबार से लेकर प्रधानमंत्री दरबार तक जाने को तैयार हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर लोक शिकायत निवारण में 12 अक्टूबर को फिर से मामले की सुनवाई होनी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Md Akil Alam is a reporter based in Dighalbank area of Kishanganj. Dighalbank region shares border with Nepal, Akil regularly writes on issues related to villages on Indo-Nepal border.

Related News

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

बंगाल के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, किशनगंज में जवाबी कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क