Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“अल्पसंख्यक रोज़गार योजना के तहत छात्रों को दिये 56 करोड़ रुपये”- मंत्री ज़मा खान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के अलावा किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद, जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और किशनगंज के एसपी इनामुल हक़ मौजूद थे।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
zama khan unfurling flag in kishaganj

किशनगंज: जिले के अशफाकउल्ला खां स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा खान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पुलिस बल और एसएसबी के जवानों ने परेड की, जिसे देखने के लिए खगड़ा स्थित अशफाकउल्ला खां स्टेडियम में सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के अलावा किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद, जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और किशनगंज के एसपी इनामुल हक़ मौजूद थे।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

ज़मा खान ने अपने भाषण में राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने जल जीवन हरियाली मिशन, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना, जीविका, बालिका शिक्षा के साथ लोक स्वास्थ्य अभिकरण योजना जैसी राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी के लिए उपयोगी बताया।


उन्होंने आपदा प्रबंधन कार्यों की तारीफ की और कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में तटबंध निर्माण के साथ साथ सभी प्रकार के राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि बाढ़ से नुकसान उठाने वालों को 1 करोड़ 36 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है।

ज़मा खान ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से चल रही योजनाओं को प्रगतिशील बताया और कहा कि बीते वर्ष बिहार सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत 5094 छात्र छात्राओं को 46 करोड़ 55 लाख रुपये दी है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोज़गार योजना के तहत बेरोज़गार युवक, युवतियों को ऋण के तौर पर 56 करोड़ रुपये दिये गये।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने आगे कहा कि ‘हर घर नल का जल योजना’ के तहत जिले में 2,70,981 घरों तक शुद्ध जल पहुँचाया गया है। कृषि विभाग की कई योजनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने राज्य में किसान पाठशाला योजना से 350 किसानों को लाभ पहुंचाने की बात कही और फसल नुकसान होने पर प्रदेश के कई किसानों को अन्न लाभ देने का भी दावा किया।

बता दें कि ‘मैं मीडिया’ ने पिछले दिनों बरसात में कमी के कारण ऐसे किसानों के बारे में बताया था जिनकी कई बीघा जमीन की फसल बर्बाद हो गयी थी। इसके बावजूद उन्हें किसी तरह का कोई सरकारी मुआवज़ा नहीं दिया गया था।

सड़क निर्माण की बात करते हुए ज़मा खान ने कहा कि किशनगंज जिले में सड़कों के चौड़ीकरण के साथ साथ फोर-लेन निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बहादुरगंज-बाइसी रोड और दिघलबैंक पथ निर्माण का मुख्य रूप से ज़िक्र किया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान