Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नियोजित शिक्षकों को मिल सकता है राज्यकर्मी का दर्जा, मुख्यमंत्री ने दिया इशारा

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में लड़कियों के पढ़ने से प्रजनन दर घट रही है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार का प्रजनन दर 4.3 थी जो अब घटकर 2.9 पर आ गयी है, और जैसे-जैसे लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ेगी, राज्य का प्रजनन दर भी घटेगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
Bihar CM Nitish Kumar delievering speech on independence day

बीपीएससी द्वारा नये शिक्षकों की बहाली के बाद पुराने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में इस बात की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में झंतोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सफलता के बारे में विस्तार से बात की। इसके अतिरिक्त नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा चल रही बहाली प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।


हालांकि, मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से यह नहीं कहा कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा, बल्कि इशारों में इसकी जानकारी दी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम बच्चे-बच्चियों को पढ़ाना चाहते हैं। तब ही हमने तय किया कि जैसे पहले सबकुछ सरकारी होता था, वैसे इस बार भी सरकारी तौर पर हमलोग इस काम को कर देंगे। यानि पूरे तौर पर यह काम किया जा रहा है। बाकी जितने भी (शिक्षक) हैं उनके लिए भी हमलोग ध्यान दे रहे हैं। अब वो (नियोजित शिक्षक) चिंता न करें। आज ही के दिन हम कह देते हैं कि यह बहाली हो जाने दीजिए और इसके बाद बाकी लोग भी हैं, उनके लिए भी हमलोग ऐसा काम कर देंगे कि सब लोग सरकार से जुड़ जाएंगे। यह काम हम लोगों के मन में है। लेकिन पहले यह काम हो जाएगा, बाकी इसके बाद सब लोगों से बात कर के देखा जा रहा है। हम सब से आग्रह करते हैं कि पढ़ाइए ठीक से। जो पढ़ाएंगे नहीं, गायब रहेंगे, उन पर कार्रवाई होगी।”


सहरसा में बनेगा मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार मेडिकल क्षेत्र में भी तेज़ी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े स्तर पर मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों की स्थापना हो रही है। नीतीश कुमार ने सहरसा में नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा भी की।

“पहले बिहार में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल थे, अब 11 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कार्यरत हैं। इसके अलावा और 13 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। हम तो तय कर लिये हैं कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो। जिले वाला तो आगे की योजना है। लेकिन जो 9 प्रमंडलीय मुख्यालय हैं, उनमें 8 जगह मेडिकल कॉलेज है या बन रहा है। एक ही प्रमंडल के बारे में पता चला कि सहरसा (प्रमंडल) में नहीं है। हमारी सरकार ने तय किया है कि सहरसा में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा हमलोगों ने तय किया है कि पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 5,462 बेड की क्षमता का निर्माण किया जाएगा। एक हिस्से का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। देश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में इतनी क्षमता नहीं है,” उन्होंने कहा।

बच्चियों के पढ़ने से घट रहा प्रजनन दर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में लड़कियों के पढ़ने से प्रजनन दर घट रही है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार का प्रजनन दर 4.3 थी जो अब घटकर 2.9 पर आ गयी है, और जैसे-जैसे लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ेगी, राज्य का प्रजनन दर भी घटेगी।

उन्होंने कहा, “हमलोग क्यों कह रहे हैं कि बच्चियों की पढ़ाई ज़रूरी है आप समझ रहे हैं। बिहार में प्रजनन दर 4.3 थी। जो सर्वे हुआ था उसमें अगर लड़की मैट्रिक पास है तो देश के विभिन्न हिस्सों में प्रजनन दर 2 थी। बिहार में भी हमलोग (सर्वे) करवाए तो लड़की अगर मैट्रिक पास है तो उसकी भी प्रजनन दर 2 थी। मैट्रिक के आगे अगर लड़की पढ़ी हुई है तो पूरे देश में प्रजनन दर 1.7 थी। जब बिहार के कई हिस्सों में सर्वेक्षण हुआ तो प्रजनन दर 1.6 थी। इससे मुझे इतनी खुशी हुई कि हमने तय किया कि हम सब भी लड़की को इंटर तक पढ़वाएंगे।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क