Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“मणिपुर की हालात सुधारे सरकार”- स्वंतंत्रता दिवस समारोह में बोले किशनगंज सांसद मो. जावेद

डॉ जावेद ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में देश की परिस्थिति गंभीर है। "जिस तरह का भारत हमारे पूर्वज चाहते थे, उसमें कुछ लोगों के द्वारा खलल पैदा की जा रही है। पिछले 100 दिन से भी ज़्यादा वक्त से हमारे हिन्दुस्तान का एक हिस्सा जल रहा है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
kishanganj congress team

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किशनगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद डॉ. मो. जावेद आज़ाद ने कहा कि देश को यह आज़ादी बहुत मुश्किलों और बलिदानों के बाद मिली है।


कांग्रेस सांसद ने पिछले 77 सालों में देश की प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां देश में पहले एक सूई नहीं बनती थी, हिन्दुस्तान के लोगों ने चांद पर रॉकेट भेजा, अस्पताल बनाया और आईआईटी, आईआईएम जैसे बड़े कॉलेज बनाए।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

डॉ जावेद ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में देश की परिस्थिति गंभीर है। “जिस तरह का भारत हमारे पूर्वज चाहते थे, उसमें कुछ लोगों के द्वारा खलल पैदा की जा रही है। पिछले 100 दिन से भी ज़्यादा वक्त से हमारे हिन्दुस्तान का एक हिस्सा जल रहा है। हमारी बहन, हमारी बच्चियां महफ़ूज़ नहीं हैं, हमारे लोग महफ़ूज़ नहीं हैं। अभी संसद में हमारी पार्टी ने सरकार से यही मांग की कि आप मणिपुर के लोगों की रक्षा करें और वहां के लोगों के मनमुटाव को दूर कर वहां के हालात सुधारें,” डॉ आज़ाद बोले।


मणिपुर हिंसा पर उन्होंने भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाये और कहा कि भारत की प्रगति के लिए काम करने के बजाए कुछ लोग देश में जगह जगह हिंसा करवा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ”मेरी गुज़ारिश यहाँ पर मौजूद सभी लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से है कि जिस तरह हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर इस मुल्क को आज़ाद करवाया है, अब हमारा भी फ़र्ज़ बनता है कि अपने आस पड़ोस के साथियों के साथ मिलकर रहें। जिले के पड़ोसी राज्य के पड़ोसी सब मिलकर रहें ताकि मुल्क के हालात बेहतर हों।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे