Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

महात्मा गांधी को मास लीडर की पहचान बिहार से ही मिली: प्रो. चंद्रशेखर

झंडोत्तोलन के बाद शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अपने भाषण में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की पहचान अहिंसा की धरती के रूप में होती है। शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों से अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षा देने की अपील भी की।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :

जिले के नेताजी सुभाष स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। यहां पर सशस्त्र पुलिस बल, सशस्त्र महिला पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के बच्चे ने परेड में भाग लेकर झंडे को सलामी दी।


इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले महान सपूतों को याद किया। “बापू अमर रहे”, “नेहरू अमर रहे”, “इंदिरा अमर रहे” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह पर बज रहे देशभक्ति गानों से पूरे अररिया का माहौल देशभक्तिमय हो गया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अपने-अपने कार्यालयों से झंडा फहरा कर जिले के सभी अधिकारी स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर उपस्थित थे। उन्होंने अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद शिक्षा मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।


झंडोत्तोलन के बाद शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अपने भाषण में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की पहचान अहिंसा की धरती के रूप में होती है। शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों से अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षा देने की अपील भी की।

“आज देश के कोने-कोने में स्वाधीनता समारोह मनाया जाता है। हमारे पुरखों ने फिरंगियों से आजादी छीन कर ली थी। महात्मा गांधी को मास लीडर की पहचान इसी बिहार की धरती चंपारण में मिली थी। भले आपके पास वस्त्र हो ना हो, भले एक समय का ही खाना खाना पड़े, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दें। राज्य के संपूर्ण बजट का 21 परसेंट शिक्षा पर खर्च किया जाता है। मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ पूरे बिहार को मिल रहा है,” उन्होंने कहा।

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने अपने भाषण में बिहार सरकार द्वारा करवाए जा रहे जाति आधारित सर्वे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब तक “पेशे के आधार पर जातियां” खत्म नहीं होगी, तब तक संविधान सम्मत आरक्षण चलना चाहिए और जब तक गटर में उतरने वालों की जातियां नहीं बदलती देश विश्व गुरु नहीं बन पाएगा।

इस अवसर पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में लोगो की भारी भीड़ उमड़ी रही। हालांकि इस बार झांकी का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था, फिर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। धूप और उमस के बावजूद लोग नेताजी सुभाष स्टेडियम में जमे रहे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क