Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: नवनिर्मित पुलों की जाँच के लिए दिल्ली से पहुंची एनएचएआई की टीम

निवनिर्मित पुलों की जांच के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम किशनगंज पहुंची। दिल्ली से आई इस छह सदस्यीय टीम ने पहले किशनगंज NH 327E पर गलगलिया व अररिया के बीच गंभीरगढ़ के समीप नवनिर्मित पुल के पाया धंसने की जांच की।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
officials inspecting bridge on nh27 in kishanganj

निवनिर्मित पुलों की जांच के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम किशनगंज पहुंची। दिल्ली से आई इस छह सदस्यीय टीम ने पहले किशनगंज NH 327E पर गलगलिया व अररिया के बीच गंभीरगढ़ के समीप नवनिर्मित पुल के पाया धंसने की जांच की।


इसके बाद जांच टीम ने NH 27 पर नवनिर्मित फ्लाईओवर की जांच की। बीम का आकार, डिजाइन और पुल निर्माण में प्रयोग हुए मैटेरियल की भी जांच की गई है। जांच अधिकारियों ने बताया कि जांच समाप्त होने पर इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद ही कोई नतीजा निकाला जा सकेगा।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

जांच टीम के सदस्य ए के श्रीवास्तव ने NH 327E गंभीरगढ वाले पुल की जांच के बारे में मीडिया से बताया कि पुल का निरक्षण किया जा रहा है। चूँकि यह पुल का मामला है, इसलिए इसकी आधिकारिक जांच में और समय की दरकार है। उन्होंने कहा, “हम लोग जांच कर रहे हैं। अभी हमें और समय दीजिये, यह पुल का मामला है, इसके लिए हमको काफी कुछ जांच करना पड़ता है। पूरी तरह से जांच हो जाए तब ही कुछ बता पाएंगे।”


जांचस्थल पर मौजूद एनएचएआई की टीम के एक अन्य सदस्य अरविन्द कुमार ने कहा कि तकनीकी टीम पुल की जाँच में लगी है। इसके अलावा और भी कुछ अधिकारी पहुंचने वाले हैं। जब पूरी तरह जांच समाप्त होगी तो विस्तृत तौर पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट आ जाए तो फिर उसके आधार पर परिशोधन मॉडल तैयार कर आगे कदम उठाए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त पुल के निरीक्षण के लिए चेन्नई से एक और टीम किशनगंज पहुंचेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क