Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: फर्ज़ीवाड़ा कर दूसरे के चालान पर किसी और की ज़मीन की रजिस्ट्री

किशनगंज जिला निबंधन कार्यालय में चालान में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। निबंधन कार्यालय में मो. अबसार आलम के बैंक चालान को कंप्यूटर से एडिट कर हेमानंद यादव का नाम चढ़ाकर रजिस्ट्री कर दी गयी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
zila nibandhan office kishanganj

किशनगंज जिला निबंधन कार्यालय में चालान में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। निबंधन कार्यालय में मो. अबसार आलम के बैंक चालान को कंप्यूटर से एडिट कर हेमानंद यादव का नाम चढ़ाकर रजिस्ट्री कर दी गयी। यानी चालान किसी दूसरे के नाम का और उस चालान का इस्तेमाल किसी दूसरे व्यक्ति ने कर लिया है।


पीड़ित मो. अबसार आलम ने बताया कि उन्होंने किशनगंज में ज़मीन रजिस्ट्री करवाने के लिए एक वर्ष पूर्व 49,550 रुपये का चालान बैंक में जमा किया था। चालान जमा करने के बाद अबसार को आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ा जिससे जमीन रजिस्ट्री नहीं हो पाई। एक वर्ष बाद जब वह जमीन निबंधन के लिए किशनगंज जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके बैंक चालान का इस्तेमाल फर्जी तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति ने कर लिया है। अबसार ने अपना बैंक चालान रफीक आलम नाम के एक मुंशी द्वारा जमा कराया था।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

अबसार ने बताया कि उनके बैंक चालान में यह फर्जीवाड़ा मुंशी रफीक द्वारा निबंधन विभाग के अधिकारी और कंप्यूटर कर्मी की मिलीभगत से किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


जानकर बताते हैं कि जिला निबंधन विभाग के नियमानुसार, चालान का मिलान दस्तावेज निबंधन से पूर्व करने का नियम है, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया है। बैंक में जमा चालान व निबंधन कार्यालय में जमा चालान में जो तकनीकी गड़बड़ी है वो अधिकारी या कर्मी के मिलीभगत से ही संभव है।

ग्रामीण किशन बाबू ने किशनगंज जिला निबंधन कार्यालय के अधिकारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यहां आंख बंद कर निबंधन कर दिया जाता है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से इस फर्जीवाड़े की जांच की मांग की है।

आरोपी मुंशी रफीक आलम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस मामले पर जिला अवर निबंधक अमित कुमार पहले तो गोल-मोल जवाब देते नजर आए। बाद में उन्होंने कहा कि संबंधित ऑपरेटर से स्पष्टीकरण पूछा गया है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े में जिसकी भी संलिप्तता होगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने फर्जीवाड़े के इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और जो भी लोग संलिप्त हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क