Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: मनरेगा योजना में मज़दूरों की जगह जेसीबी, ट्रेक्टर का प्रयोग, विभाग बेखबर

किशनगंज में नियमों को ताक पर रख कर मनरेगा की कई परियोजनाओं में जेसीबी और ट्रैक्टर का प्रयोग किया जा रहा है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा के तहत देश के ग्रामीण परिवारों को हर वर्ष न्यूनतम 100 दिनों के रोज़गार की गारंटी दी जाती है। मनरेगा के दिशानिर्देश पत्र में लिखे नियम के अनुसार मनरेगा के अंतर्गत कराये जा रहे कार्य मज़दूरों से कराना अनिवार्य है, इन कामों के लिए मशीन का इस्तेमाल गैर कानूनी है।


बावजूद इसके बिहार के किशनगंज में नियमों को ताक पर रख कर मनरेगा की कई परियोजनाओं में जेसीबी और ट्रैक्टर का प्रयोग किया जा रहा है। ये तस्वीरें हैं किशनगंज प्रखंड के सिंघिया कुलामनी पंचायत वार्ड संख्या चार की। यहाँ गांव के वर्षों पुराने ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। मनरेगा के तहत हो रहे इस जीर्णोद्धार कार्य में बिना किसी झिझक के, मज़दूरों की जगह ट्रेक्टर से काम लिया जा रहा है।

पोठिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के बेलपोखर गांव में मनरेगा योजना के तहत पिछले दिनों मछली पालन के लिए एक तालाब का निर्माण कराया गया था लेकिन तालाब अब तक सूखा पड़ा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद मुश्ताक़ ने बताया कि कलाम नामक एक व्यक्ति की ज़मीन पर इस तालाब की खुदाई की गई है। खुदाई की प्रक्रिया में मज़दूरों की जगह दो जेसीबी मशीनों का प्रयोग किया गया था।


शमीम अख्तर मज़दूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि आज कल गांवों में ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों से काम लिया जा रहा है जिस से रोज़गार तलाशना और कठिन हो गया है। शमीम की पत्नी के पास श्रमिक कार्ड है लेकिन शमीम का कार्ड अभी नहीं बन सका है। उनके अनुसार उनकी पत्नी के पास श्रमिक कार्ड होने के बावजूद उनके परिवार को मनरेगा के तहत रोज़गार नहीं मिल रहा है।

मनरेगा योजना में मज़दूरों के बजाए ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों से काम निकलवाने की इन घटनाओं को लेकर हमने किशनगंज उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता से कुछ सवाल किए। स्पर्श ने बताया कि उन्हें अब तक इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी लेकिन अब इस मामले की गंभीरता से जाँच कर मनरेगा योजना का दुरुपयोग करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

गड्ढों में गुम विकास को तलाशते पश्चिम बंगाल के इस गांव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान