Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“यह सड़क नहीं, स्विमिंग पूल है”, जलजमाव से परेशान कटिहार, सरकार से नाउम्मीद

कटिहार में 2 महीने तक ज़बरदस्त हीटवेव झेलने के बाद लोगों को जुलाई में हुई वर्षा से राहत मिली, लेकिन कुछ दिनों की बारिश से ही जिले के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :

कटिहार में 2 महीने तक ज़बरदस्त हीटवेव झेलने के बाद लोगों को जुलाई में हुई वर्षा से राहत मिली, लेकिन कुछ दिनों की बारिश से ही जिले के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल के दो प्रमुख बाजार आजमनगर और सालमारी सालों से जलजमाव की समस्या से जूझते रहे हैं।


28 पंचायतों वाले आज़मनगर प्रखंड के मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रमुख बाजार की सड़कें पानी से लबालब हैं । आजमनगर बाजार के केसरी चौक, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक और प्रभाष चौक जैसी प्रमुख जगहों पर हो रहे जलजमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी बॉबी कुमार पोद्दार ने कहा कि थोड़ी सी बारिश के बाद बाज़ार में घुटनों तक पानी भर गया है। कई बार नाले के निर्माण के लिए आवेदन दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने आगे कहा कि पास में बांध है, उसके चौड़ीकरण का काम भी नहीं कराया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आजमनगर बाजार में जलजमाव की समस्या वर्षों पुरानी है। नेताओं के आश्वासनों के बावजूद आज तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है जिस कारण व्यापार पर खासा असर पड़ता है।

खुरियाल गांव निवासी और समाजसेवी मोहम्मद मेराज ने बताया कि आजमनगर की जनता नारकीय स्थिति में जीने पर मजबूर है। कई बार स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इस समस्या पर जनप्रतिनिधि और प्रसाशन का लंबे समय से उदासीन रवैया बरकरार है।

आजमनगर प्रखंड में व्यवसाय का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र माने जाने वाले सालमारी बाजार की अलग-अलग जगहों पर भी जलजमाव की समस्या है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सालमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के आगे सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। एक बार बारिश होने से हफ्तों तक जलजमाव की समस्या रहती है। पिछले वर्ष कई बाइक और ई रिक्शा चालक दुर्घटना का शिकार हुए थे जिसमें कइयों को गंभीर चोटें आई थीं। जलजमाव से सबसे अधिक परेशानी मरीज़ों को होती है।

सालमारी बाज़ार के लोग अब प्रशासन और सरकार से नाउम्मीद हो चुके हैं। उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया और कहा कि हम आवेदन दे देकर थक चुके हैं और कुछ नहीं कहना चाहते।

Also Read Story

इस मुस्लिम-आदिवासी गांव को नदी कटान से कौन बचाएगा?

महानंदा बेसिन परियोजना: फ़ेज -2 को लेकर इंजीनियरों की कमेटी का क्षेत्र मुआयना

क्या है कोसी-मेची लिंक परियोजना, जिसे केंद्रीय बजट में मिले करोड़ों, फिर भी हो रहा विरोध?

पूर्णिया के बैसा में नदी में समा गये सैकड़ों घर, जुग्गी-झोपड़ी में हो रहा गुज़ारा, नहीं मिला मुआवज़ा

बिहार: कटिहार में बाढ़ के बीच नाव से पहुँची बारात

सिक्किम में तीस्ता ने मचाई तबाही, देसी-विदेशी 1200 पर्यटक फंसे, राहत अभियान युद्ध स्तर पर

कोसी की समस्याओं को लेकर सुपौल से पटना तक निकाली गई पदयात्रा

सहरसा में बाढ़ राहत राशि वितरण में धांधली का आरोप, समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन

पूर्णिया : महानंदा नदी के कटाव से सहमे लोग, प्रशासन से कर रहे रोकथाम की मांग

इस पूरे मामले में हमने प्राणपुर विधानसभा की विधायक निशा सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने राज्य सरकार की उदासीनता का हवाला देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के नेताओं की बात अनसुनी कर रही है जिस कारण कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। विधायक निशान सिंह ने आगे कहा कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने विधानसभा में प्रश्न डाल दिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

किशनगंज: रमज़ान नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

सुपौल- बाढ़ पीड़ितों को पुनर्वासित करने को लेकर ‘कोशी नव निर्माण मंच’ का धरना

सहरसा के नौहट्टा में आधा दर्जन से अधिक पंचायत बाढ़ की चपेट में

Araria News: बरसात में झील में तब्दील स्कूल कैंपस, विभागीय कार्रवाई का इंतज़ार

‘हमारी किस्मत हराएल कोसी धार में, हम त मारे छी मुक्का आपन कपार में’

पूर्णिया: बारिश का पानी घर में घुसने से पांच माह की बच्ची की मौत

टेढ़ागाछ: घनिफुलसरा से चैनपुर महादलित टोला जाने वाली सड़क का कलवर्ट ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान