Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

पटना में विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अररिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
nitish kumar eiffigy burnt in araria

पटना में विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अररिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक पहुंच कर नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिलाअध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस भी मनाया।


अदित्य नारायण झा ने बताया कि बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से उनकी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गयी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सरकार कि ऐसा बर्बरतापूर्ण रवैया नहीं देखा है और पटना में जो कुछ भी हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार की जनता इस नृशंस घटना को कभी भूल नहीं सकती।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

महिला मोर्चा की सदस्यों ने बताया कि जिस तरह से पटना में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, वह कहीं से भी शोभनीय नहीं है। इस लाठीचार्ज में जिले की कई महिला कार्यकर्ता भी घायल हो गई हैं। सभी का उपचार अररिया में कराया जा रहा है।


भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय अकेला ने कहा कि इस बर्बरतापूर्ण कार्य को भाजपा कार्यकर्ता कभी नहीं भूलेंगे। इस घटना को लेकर उन लोगों का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आनेवाले चुनाव में नीतीश सरकार को वे लोग उखाड़ फेंकेंगे।

भाजपा के इस प्रदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश राज, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, दिलीप पटेल, दीपक मंडल, रीना जैन, सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत, पूजा आनंद, रमानंद यादव, सुधीर भगत, डी एन सिंह, अजय पटेल, लोकसभा विस्तारक पारस नाथ साह और सुरेंद्र झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान