Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार बोर्ड कराएगी NEET और JEE परीक्षा की निशुल्क तैयारी, ऐसे करें आवेदन

छात्र छात्राओं को आवेदन के लिए समिति की वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bseb

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रमंडल स्तर पर मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान करने निर्णय लिया है। यह कोचिंग प्रोग्राम दो वर्षों के लिए है, और सभी प्रमंडल मुख्यालय में किसी शिक्षण संस्थान में सेंटर बना कर तैयारी कराने की योजना है।


24 अगस्त तक आवेदन

विद्यार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गणित में न्यून्तम 75 अंक तथा विज्ञान में 75 अंक और दोनों विषयों को मिला कर 200 अंकों में से कम से कम 160 अंक प्राप्त किये हैं, इस परीक्षा के लिए अपनी रूचि के अनुसार (नीट या जेईई की तैयारी के लिए) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

छात्र छात्राओं को आवेदन के लिए समिति की वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को ही लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।


कोचिंग में क्या होगी सुविधाएं

इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल की तैयारी कराने वाले अनुभवी तथा कुशल शिक्षकों से तैयारी करवाई जाएगी। इस कोचिंग सुविधा के लिए चयनित विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हालांकि समिति ने साफ किया है कि चयनित विद्यार्थियों को आवासन की सुविधा नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी अपने घर से प्रतिदिन कोचिंग में जाकर तैयारी करेंगे। चयनित विद्यार्थियों को समय-समय पर नियमित रूप से तैयारी से संबंधित निशुल्क लिखित परीक्षा की सुविधा भी दी जाएगी।

प्रमंडल के इन स्कूलों में रहेगी कोचिंग की सुविधा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभी प्रमंडल के किसी एक स्कूल का चयन कर परीक्षा की तैयरी कराएगा। पटना में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (लाल बहादुर शास्त्री नगर), मुजफ्फरपूर में बी. बी. कॉलेजियेट (मोतीझील), छपरा में विश्वेश्वरी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्याल (म्यूनिसिपल चौक श्री नंदन पथ) और सहरसा में जिला स्कूल (समाहरणालय रोड, सदर अस्पताल के पूरब) का चयन किया गया है।

इसके अलावा भागलपूर के जगलाल उच्च विद्यालय (कंपनीबाग), मुंगेर के जिला स्कूल (छोटी केलावाड़ी), गया के हरिदास सेमिनरी +2 स्कूल, दरभंगा के जिला स्कूल और पूर्णिया के जिला स्कूल में यह कोचिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले coaching.biharboardonline.com पर विज़िट करें।
  2. होम पेज पर दिये गए Registration Button पर क्लिक करें।
  3. यहां पर दिये गए Instructions को ध्यान से पढ़ कर Accept कर दें।
  4. Registration Panel पर दिये गए BSEB Unique ID अथवा Roll Code तथा Roll Number डालकर अपनी Eligibility Check कर अपना Credential (User ID तथा Password प्राप्त कर लें।
  5. अपने Log in credential प्राप्त कर Log in करें।
  6. फिर Form fill-up Form कर Save और Preview करें।
  7. Payment Button पर Click कर 100 रूपये भुगतान कर अपना Receipt प्राप्त कर लें।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान