Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Elections

अररिया सीट पर AIMIM उम्मीदवार उतारने पर विचार हो रहा है: इंजीनियर आफताब अहमद

बिहार के किशनगंज स्थित AIMIM प्रदेश कार्यालय में पार्टी के बिहार जेनरल सेक्रेटरी इंजीनियर आफताब अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अररिया सीट पर राजद ने जो उम्मीदवार उतारा है, उसको लेकर लोगों में नाराज़गी है, इसलिये अररिया सीट पर AIMIM अपना उम्मीदवार खड़ा करने पर विचार कर रही है।

मुसलमानों की हकमारी का आरोप लगाते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने छोड़ा राजद

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम ने लालू प्रसाद यादव पर मुसलमानों की हक़मारी का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

सुपौल की सामान्य सीट से दलित उम्मीदवार लगा पाएगा राजद का बेड़ा पार?

चंद्रहास चौपाल वर्तमान में सिंघेश्वर विधानसभा से विधायक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रहास चौपाल भाजपा में थे। इस विधानसभा चुनाव में सिंहेश्वर सुरक्षित विधानसभा सीट जदयू के खाते में गई तो तत्कालीन एससी-एसटी कल्याण मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव को टिकट मिला। इधर, चंद्रहास चौपाल विधानसभा चुनाव से कुछ समय पूर्व ही राजद ज्वाइन कर टिकट लिए थे।

बांका लोकसभा सीट: सांसद गिरधारी यादव के सामने पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव की चुनौती

बांका लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें अमरपुर, धौरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर और सुल्तानगंज शामिल हैं। सुल्तानगंज विधानसभा भागलपुर जिला तथा बांका लोकसभा क्षेत्र में आता है जबकि बाकी पांच विधानसभा क्षेत्र बांका जिले का हिस्सा है।

बिहार : राजद ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, लालू की दो बेटियां चुनाव मैदान में उतरीं

मीसा जहां पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में उतरी हैं, वहीं रोहिणी पहली बार सारण संसदीय सीट से भाग्य आजमा रही हैं। राजद ने हाल ही में 17 साल जेल में रहने के बाद अशोक महतो से शादी रचाने वाली अनीता महतो को मुंगेर से टिकट दिया है।

पूर्णिया: राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने निर्दलीय पप्पू यादव को बताया बीजेपी का एजेंट

बीमा भारती ने कहा, “हमको लगता है कि (पप्पू यादव) बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। यह सभी जानते हैं। महागठबंधन को हराने के लिये इस तरह की साज़िश रचने का काम किया है, यह तो शोभनीय नहीं है।”

कटिहार: पूर्व विधायक हिमराज सिंह ने नामांकन लिया वापस, जदयू को करेंगे समर्थन

पूर्व कदवा विधायक हिमराज सिंह पिछले कई महीनों से कटिहार लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, नामांकन वापसी की आखिरी तारीख को उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया।

Purnea Lok Sabha Seat: जदयू के संतोष कुशवाहा, राजद की बीमा भारती या निर्दलीय पप्पू यादव?

2020 के विधानसभा चुनाव में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट एनडीए गठबंधन को मिले थे। वहीं, महागठबंधन दूसरे और लोक जनशक्ति पार्टी तीसरे नंबर पर रही। यहां से एनडीए को 4,81,073, महागठबंधन को 3,89,972 और लोक जनशक्ति पार्टी को 1,14,574 वोट प्राप्त हुए थे।

कटिहार से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर का इंटरव्यू: क्या छठी बार पहुंच पाएंगे लोकसभा?

बिहार में हुई जातीय गणना के आंकड़ों के अनुसार बिहार में मुसलमानों की आबादी 17.7% है, लेकिन महागठबंधन में बिहार में मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से उतना टिकट मिलता नहीं दिख रहा है। इस प्रश्न पर तारिक अनवर ने कहा कि भारत में सांप्रादायिक ताकतें हावी हैं ऐसे में उन लोगों को टिकट दिया गया है जो देशद्रोही ताकतों से सबसे मजबूती से लड़ और जीत सकें।

Katihar Lok Sabha Seat: दूसरी बार जीतेंगे जदयू के दुलाल या छठवीं बार लोकसभा पहुंचेंगे कांग्रेस के तारिक़?

पिछले तीन लोकसभा चुनावों की बात करें तो यह सीट एक-एक बार भाजपा, NCP और जदयू के खाते में गई है। 2009 में भाजपा के निखिल कुमार चौधरी, 2014 में NCP के तारिक़ अनवर और 2019 में जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी यहां से सांसद चुने गये।

किशनगंज लोकसभा सीट से 15 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत, इनमें से 10 उम्मीदवार निर्दलीय

किशनगंज लोकसभा सीट से खड़े होने वाले राजनितिक दल के प्रत्याशियों में जनता दल (यूनाइटेड) के मुजाहिद आलम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के डॉ. मोहम्मद जावेद, बहुजन समाज पार्टी के बाबुल आलम, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन के अख्तरुल ईमान, राष्ट्रीय समाज पक्ष के शाहबुज़ ज़मा भारतीय शामिल हैं।

बिहार: महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश साहनी की VIP, राजद ने दिए अपने तीन सीट

राजद प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीआईपी भी अब महागठबंधन में शामिल है।

नीतीश के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी कांग्रेस में शामिल, समस्तीपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सन्नी हजारी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

Kishanganj Lok Sabha Seat: कांग्रेस के डॉ. मो. जावेद, जदयू के मास्टर मुजाहिद या फिर AIMIM के अख्तरुल ईमान?

2020 विधानसभा चुनाव में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंदर सबसे ज्यादा वोट AIMIM को मिले थे। वहीं, वोटों के मामले में दूसरे नंबर पर महागठबंधन और तीसरे नंबर पर एनडीए गठबंधन रहा। AIMIM को 3,89,452, महागठबंधन को 2,67,442 और एनडीए को 2,60,156 वोट प्राप्त हुए।

देश में जाति आधारित गणना, 30 लाख नौकरी, गरीब परिवारों को 1 लाख रुपये, जानिये कांग्रेस के घोषणा पत्र के बड़े वादे

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच न्याय- 'युवा न्याय', 'नारी न्याय', 'किसान न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'हिस्सेदारी न्याय' को शामिल किया है। इसके साथ ही 25 गारंटी का भी इस घोषणा पत्र में जिक्र है। घोषणा पत्र में 25 लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना और 50 फीसदी की आरक्षण सीमा खत्म करने का वादा किया गया है।

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क