
रामपुर दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या 12 के कजड़ाधार घाट पर ग्रामीण चचरी का पुल बनाकर आवाजाही करते हैं लेकिन बरसात के मौसम में पानी का बहाव अधिक रहने से हर साल चचरी का पुल बह जाता है।

तेजस्वी यादव स्टेज से फिल्मी गाना “तुम तो धोखेबाज़ हो, वादा करके भूल जाते हो” गाकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सबको ठगा है, इसलिये इस बार जनता उनको सत्ता से बेदख़ल करेगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गुलाब यादव इस बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में कूद गये हैं। ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय मुक़ाबला देखने को मिल सकता है।

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 2019 में चुने गये सांसद चौधरी महबूब अली क़ैसर का टिकट काट कर इस बार 31 वर्षीय युवा उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। जबकि, उनके सामने 56 वर्षीय सीपीएम उम्मीदवार संजय कुमार होंगे।

अररिया के रानीगंज स्थित लालजी हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जातिगत जनगणना कराकर आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की पहचान की है, जिनको आर्थिक सहायता दी जायेगी।

राजद ने इस बार सरफ़राज़ आलम का टिकट काट कर शाहनवाज़ को दिया है। इस बात को लेकर सरफ़राज़ आलम के समर्थकों में नाराज़गी भी है। इसपर बात करते हुए शाहनवाज़ ने कहा कि किसी भी सीट पर प्रत्याशी कौन होगा, इस बात का फ़ैसला पार्टी करती है।

रविवार को अररिया से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) सुप्रीमो जीतन राम मांझी अररिया पहुंचे। उनके साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे।

बिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर शुक्रवार (26 अप्रैल) को मतदान हुआ, जिसमें कुल 63.76% वोटिंग हुई। कटिहार लोकसभा क्षेत्र के 2,154 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई।

लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार (26 अप्रैल) को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें किशनगंज सीट भी शामिल थी। किशनगंज सीट पर कुल 62.84% वोटिंग हुई।

वोटिंग के बहिष्कार की सूचना पर शुरू में अमौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ पूर्णिया नगर आयुक्त मतदान केंद्रों पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए।

मौक़े पर जिला स्तरीय वरीय चुनाव अधिकारियों की टीम भी पहुँच चुकी है। अधिकारी ग्रामीणों के समझाने का प्रयास का रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ली।

शांभवी एनडीए गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के टिकट पर और सनी हज़ारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दोनों ही प्रत्याशी युवा हैं। दोनों का ही यह पहला लोकसभा चुनाव है।

बिहार के सीमांचल इलाक़े में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है। खासकर पश्चिम बंगाल सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा और कहा कि गैर-एनडीए सरकार गैरकानूनी घुसपैठियों को बढ़ावा देती है।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सुपौल लोकसभा क्षेत्र में एनडीए (जदयू+भाजपा) गठबंधन पहले नंबर पर और महागठबंधन (राजद+कांग्रेस+लेफ्ट) दूसरे नंबर पर था। सुपौल में एनडीए गठबंधन को 5,14,822 और महागठबंधन को 4,05,463 वोट हासिल हुए थे।