Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Elections

डॉ. जावेद और पीएम मोदी में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है: किशनगंज में बोले असदुद्दीन ओवैसी

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के डगरुआ में ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी और डॉ. जावेद में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी झूठ बोलते हैं कि वह दो करोड़ नौकरी देंगे, उसी तरह डॉ. जावेद भी झूठ बोलते हैं कि उन्होंने क्षेत्र के अंदर पांच साल में डेढ़ लाख किलोमीटर पैदल चला है।

26 अप्रैल को पीएम मोदी पहुंचेंगे अररिया, फारबिसगंज में करेंगे चुनावी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अररिया आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 26 अप्रैल को अररिया जिले के फारबिसगंज हवाई अड्डा फील्ड में वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

अररिया में 20 लोगों का नामांकन रद्द, 9 प्रत्याशी मैदान में बचे

अररिया लोकसभा क्षेत्र में नामांकन की स्क्रूटनी के बाद कुल 20 नामांकित अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द कर दिये गये हैं।

Madhepura Lok Sabha Seat: जदयू के दिनेश चंद्र यादव फिर बनेंगे सांसद या राजद के प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप मारेंगे बाज़ी

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय शरद यादव और मंडल कमीशन के अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद (बीपी) मंडल जैसे राजनीतिक धुरंधरों ने मधेपुरा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

Araria Lok Sabha Seat: लगातार दूसरी बार खिलेगा कमल या फिर राजद की जलेगी लालटेन

अररिया लोकसभा सीट पर पिछले चार लोकसभा चुनावों की बात करें तो दो बार बीजेपी और दो बार राजद ने बाज़ी मारी है। 2009 और 2019 का चुनाव यहां से भाजपा जीती, वहीं 2014 के चुनाव में मो. तस्लीमुद्दीन यहां से चुनाव जीते।

“मोदी जी झूठों के सरदार हैं”: किशनगंज में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

किशनगंज लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस चुनाव में कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, जदयू के मुजाहिद आलम और AIMIM के अख़्तरुल ईमान के बीच मुक़ाबला है। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद ने बड़ी जीत हासिल की थी।

बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न, 48.23 प्रतिशत वोटिंग

बिहार की इन्हीं सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में 53.47% वोटिंग हुई थी। इस बार करीब 5 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने मीडिया को बताया कि ज्यादा गर्मी को लेकर इस बार मतदान कम हुआ है।

एक भी बांग्लादेशी को बिहार में रहने नहीं देंगे: अररिया में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने लोगों से प्रदीप कुमार सिंह को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लूटना ही विपक्ष का काम रह गया है।

पीएम मोदी ने देश को चार चीजें दी, बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी और जुमला: तेजस्वी यादव

पीएम मोदी के चुनावी दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उन्होंने 10 वर्षों तक काम किया होता तो उसका जिक्र करते, लेकिन वे केवल विपक्ष को गाली दे रहे हैं।

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व AIMIM प्रत्याशी महबूब आलम, कहा- “AIMIM पार्टी खोखली है”

महबूब आलम ने 2020 विधानसभा चुनाव में ठाकुरगंज सीट से चुनाव लड़ा था। 18,925 वोट लाकर उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त किया था जबकि राजद के सऊद आलम 79,909 वोटों के साथ जीत हासिल की थी।

वोटबैंक की राजनीति करने वालों ने पूर्णिया और सीमांचल को अवैध घुसपैठ का ठिकाना बनाया: पूर्णिया में पीएम मोदी

पीएम मोदी पूर्णिया सीट पर एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आये थे। उन्होंने लोगों से संतोष कुशवाहा और कटिहार सीट पर जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

राजद ने बिहार को दो ही चीजें दी हैं, जंगलराज और भ्रष्टाचार: गया में बोले पीएम मोदी

गया के गांधी मैदान में एनडीए के प्रत्याशी जीतन राम मांझी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपके लिए संविधान राजनीति करने का जरिया हो सकता है, मेरे लिए यह आस्था और श्रद्धा है।

लोकसभा चुनाव से पहले नालंदा की मुसहर टोली में काट दी गई बिजली सप्लाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग दो महीने पहले स्थानीय प्रशासन ने मुसहर टोली की बिजली सप्लाई काट दी है। प्रशासन का कहना है कि वे लोग पिछले 10 साल से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे, जिस कारण बिजली काट दी गई है।

किशनगंज: लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण में भाग लेने मारवाड़ी कॉलेज आये एक शिक्षक की मौत

किशनगंज सदर अंचलाधिकारी राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर शिक्षक प्रशिक्षण लेने आये थे, जहां उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम करवाया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

अहमद अश्फाक़ करीम जदयू में हुए शामिल, कहा, “18 परसेंट मुस्लिमों को सिर्फ 2 सीट, यह हक़तल्फ़ी है”

अश्फाक़ करीम ने कहा कि लोगों को लगता है कि मुस्लिमों के पास कोई विकल्प नहीं है और वे सोचते हैं कि वो कहां जायेंगे, लेकिन उनलोगों को पता लग जायेगा कि मुस्लिम कहां जायेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ होते हुए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिये बहुत काम किया है।

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क