Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Elections

देश में जाति आधारित गणना, 30 लाख नौकरी, गरीब परिवारों को 1 लाख रुपये, जानिये कांग्रेस के घोषणा पत्र के बड़े वादे

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच न्याय- 'युवा न्याय', 'नारी न्याय', 'किसान न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'हिस्सेदारी न्याय' को शामिल किया है। इसके साथ ही 25 गारंटी का भी इस घोषणा पत्र में जिक्र है। घोषणा पत्र में 25 लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना और 50 फीसदी की आरक्षण सीमा खत्म करने का वादा किया गया है।

हम लोगों के आने के बाद बिहार में हिंदू-मुस्लिम झगड़ा बंद हो गया: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि बीच में एक बार वह उसके साथ चले गए, तो अब बहुत बड़ी-बड़ी बातें बनाता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि अब वह इधर आ गए हैं तो उधर नहीं जाना है।

पूर्णिया: पप्पू यादव-बीमा भारती के बाद संतोष कुशवाहा ने भी की उदय सिंह से मुलाक़ात

जदयू नेता संतोष कुशवाहा ने 2014 लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट पर तब 2 बार सांसद रहे उदय सिंह को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया था। उदय सिंह 2004 और 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पूर्णिया से सांसद रह चुके हैं।

Nawada Lok Sabha Seat: BJP के विवेक ठाकुर का मुक़ाबला राजद के श्रवण कुशवाहा से, राजद के बाग़ी बिगाड़ेंगे खेल?

नवादा सीट से राजद के बागी नेता विनोद यादव भी चुनावी मैदान में हैं। राजद से टिकट ना मिलने के कारण वह पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नवादा सीट पर भाजपा, राजद और विनोद यादव के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला होगा।

Bhagalpur Lok Sabha Seat: जद(यू) सांसद अजय मंडल से भिड़ेंगे कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा

भागलपुर लोकसभा सीट बिहार की एक अहम सीट मानी जाती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता, स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद, भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन जैसे बड़े नेता भागलपुर के सांसद रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद 1962, 1967, 1971, 1980 और 1984 में भागलपुर के सांसद बने।

कांग्रेस ने किशनगंज से मो. जावेद और कटिहार से तारिक़ अनवर को दिया टिकट

डॉ. जावेद आज़ाद वर्तमान में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वहीं, तारिक़ अनवर कटिहार के पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 12 बार कटिहार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने उन्हें हराया था।

“मुझे किसी का अहंकार तोड़ना है”, भाजपा छोड़ कांग्रेस से जुड़े मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद

अजय निषाद मुजफ्फरपुर से टिकट कटने पर भाजपा से नाराज हैं। अपने एक्स हैंडल से उन्होंने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' हटाकर पार्टी छोड़ने का संकेत पहले ही दे दिया था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से मिले थे।

पूर्णिया में राजद-कांग्रेस घमासान के बीच उदय सिंह से मिले पप्पू यादव और बीमा भारती

पूर्णिया के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने हाल ही में अपने दल जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय किया, लेकिन पूर्णिया सीट राजद कोटे में चली गई। राजद ने जदयू की बागी विधायक बीमा भारती को पूर्णिया से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन पप्पू यादव भी चुनाव लड़ने पर अड़े हैं।

चुनावी प्रचार का अनोखा अंदाज़, ऑटो चलाते दिखे कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी

दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि वह एक साधारण परिवार से आते हैं और अपने जीवन में उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं जो देश और दुनिया के लिए मिसाल हैं।

Aurangabad Lok Sabha Seat: NDA के तीन बार के सांसद सुशील कुमार सिंह के सामने RJD के अभय कुशवाहा

पिछले तीन लोकसभा चुनावों से सुशील कुमार सिंह लगातार औरंगाबाद सीट पर जीतते आ रहे हैं। 2009 में उन्होंने जदयू के टिकट पर राजद के शकील अहमद खान को हराया। 2014 में उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस के निखिल कुमार को पराजित किया। 2019 में भी वह बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर जीते। इस चुनाव में उन्होंने हम (सेकुलर) के उपेंद्र प्रसाद को हराया।

लोजपा (रामविलास) ने की उम्मीदवारों की घोषणा, प्रिंस राज-महबूब अली कैसर का कटा टिकट

एनडीए गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार की पांचों लोकसभा सीटों के लिये अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पार्टी ने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बड़े नेताओं में महबूब अली क़ैसर और प्रिंस राज का टिकट पार्टी ने काट दिया है।

भाकपा (माले) के लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान, नालंदा से लड़ेंगे संदीप सौरभ

नालंदा से संदीप सौरव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है जो फिलहाल पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं। आरा सीट से सुदामा प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है जो वर्तमान में तरारी विधानसभा सीट से विधायक हैं। काराकाट लोकसभा सीट से राजाराम सिंह को मौका दिया गया है।

जदयू के मुज़ाहिद आलम ने किशनगंज से भरा पर्चा, मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और ज़मा ख़ान रहे मौजूद

खुद को सीमांचल गांधी स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन का शिष्य बताते हुए मुजाहिद आलम ने कहा कि उनसे प्रेरणा से ही उन्होंने शिक्षक की नौकरी से इस्तीफा देकर लोगों की सेवा और क्षेत्र के‌विकास के लिए राजनीति को अपना करियर बनाया है।

Jamui Lok Sabha Seat: चिराग के जीजा अरुण भारती की टक्कर होगी राजद की अर्चना रविदास से

जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में ही चुनाव संपन्न होगा। इस सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बताते चलें कि बिहार में सभी सात चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के लिये वोट डाला जायेगा।

“हमारा गठबंधन किसी व्यक्ति के साथ नहीं हुआ है” पूर्णिया सीट पर उपजे विवाद पर बोले तेजस्वी

पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले ही अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय किया है। पप्पू यादव उम्मीद लगा रहे थे कि यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आयेगी। लेकिन, पूर्णिया लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में चले जाने से उनके समर्थकों में काफी निराशा है।

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं